TRAVEL HERE ➤
LATEST POSTS LOADING...

Top 10 Tourist place in India भारत के सबसे सुंदर 10 पर्यटन स्थल

TRAVEL HERE   ➤
TLA
By Travel Life Angel Updated: May 13, 2026
f 𝕏 +

Indian Destination

भारत विविधताओं से भरा देश है, इसमें हर जगह कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। सांस्कृतिक समृद्धि की भूमि भारत में कई आकर्षक पर्यटन स्थल हैं जो हर वर्ष लाखों टूरिस्ट को आकर्षित करते हैं। यहां की प्राकृतिक नज़ारों से लेकर वास्तुकला के चमत्कारों और आध्यात्मिक स्थलों तक, भारत हर टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ प्रदान करता है। भारत के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से लेकर यहां के धार्मिक स्थलों को भी लोग बहार देशों के भी देखने को आते हैं।आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ या अकले कई जगहों की यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं. आप भारत में किन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं आइए जानें.

1.दिल्ली Delhi

2.पहलगाम Pahalgam

3.मुंबई Mumbai

4.बैंगलोर Bangalore

5.जयपुर Jaipur

6.लेह Leh

7.खजुराहो Khajuraho

8.ताजमहल The Taj Mahal 

9.गोवा Goa

10.ऋषिकेश Rishikesh

Also read – best tourist place in simla शिमला में 18+ सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

दिल्ली Delhi 

भारत की राजधानी दिल्ली में घूमने की बहुत सी अच्छी अच्छी जगह है। यहाँ बहुत से ऐतिहासिक स्थल है, इसके आलावा यहाँ ऐसे बहुत से घूमने की जगह है जहाँ आप अपना दिन बिता सकते है। अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे है तो ध्यान रहे की मार्च से सितम्बर के बीच में सोचकर ही प्लान बनाये क्युकी इन महीनो में दिल्ली में बहुत ही भीषण गर्मी पड़ती है इन महीनों में घूमना तो क्या आप लोग अपने कमरों से भी बहार नहीं आ पाएंगे इसलिए यदि दिल्ली दर्शन करना है तो ठण्ड के महीने में ही आये।दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ इतिहास, संस्कृति और भोजन का भी खजाना है। यहाँ घूमने के लिए अनेक पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिनमें से कुछ बेहतरीन जगहों को हम इस लेख में लेकर आए हैं। चाहे कोई इतिहास प्रेमी हों या फिर धार्मिक, दिल्ली हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर रखती है।

 

पहलगाम Pahalgam

पहलगाम भारत के जम्मू-कश्मीर की फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। यहां पर हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस जगह खूबसूरत वादियां और सुंदर नजारों को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। सफेद बर्फ से ढके पहाड़ और नीले पानी की झील को देखने के अलावा आप यहां आसपास की जगहों को भी घूम सकते हैं।पहलगाम को अक्सर स्वास्थ्य रिसॉर्ट के रूप में जाना जाता है, यह उत्तरी भारत का एक शीर्ष पर्यटन स्थल है । इसे “द वैली ऑफ शेफर्ड्स” भी कहा जाता है, पहलगाम मनोरम परिदृश्यों के लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है। पहलगाम की खूबसूरती इसके घने और हरे-भरे देवदार के जंगल, प्राकृतिक सुंदरता के मनोरम स्थान और शानदार हिमालय की पृष्ठभूमि में निहित है। दर्शनीय स्थलों से लेकर साहसिक खेलों तक, लोकप्रिय तीर्थ स्थलों से लेकर रोमांटिक घाटियों तक, नीली झीलों और प्राचीन नदियों के छींटे के साथ, पहलगाम में यह सब कुछ है

मुंबई Mumbai 

See also  रफ्तार से आगे बढ़ते हुए कोरबा शहर

मुंबई के बारे में कहा जाता है कि यह एक ऐसा शहर है जो कभी सोता नहीं है। इस शहर में पुराने जमाने के आईकॉनिक आर्किटेक्चर,आधुनिक ऊंची इमारतों, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक संरचनाओं और झुग्गी बस्तियों का बेमिसाल तालमेल दिखाई देता है। हमेशा चहल-पहल वाली भारत की व्यावसायिक राजधानी में दुनिया भर के पर्यटक घूमने-फिरने के लिए आते है। मुंबई को अपनी लोकल ट्रेनों, स्ट्रीट फूड, महंगे रेस्टोरेंट और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। भारत अपनी संस्कृति धर्म और पर्यटन स्थलों के लिए प्राचीन काल से ही काफी लोकप्रिय रहा है। सभ्यता और संस्कृति के धनी भारत देश में पर्यटन स्थलों की भरमार है। भारत के ऐसे ही पर्यटन स्थलों में से एक पर्यटन स्थल है महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई।

बैंगलोर Bangalore

बैंगलोर, जिसे ‘गार्डन सिटी’ के नाम से जाना जाता है, आधुनिक और उच्च तकनीक सुविधाओं के साथ पिछले युग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। दक्षिण भारतीय शहर बैंगलोर की अपनी यात्रा पर इन दोनों के मिश्रण का अनुभव कर सकते है। अनुकूल जलवायु परिदृश्य एक सुखद प्रवास की स्थिति प्रदान करता है

Also read – Best tourist place in अंबना सबसे सुंदर हिल स्टेशन हैं

जयपुर Jaipur

जयपुर गर्म इलाकों में शुमार है इसलिए अगर आप यहाँ घूमने का विचार कर रहें है तो अक्टूबर से फरवरी के महीने एकदम उचित है क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा होता है। आपको खूब सारे गर्म कपड़े अपने साथ लेकर आने होंगे। गर्मियों में परेशानी उठाने से अच्छा है आप सर्दियों में यहाँ आकर लुत्फ़ उठाऐं। जयपुर गुलाबी शहर के नाम से लोकप्रिय शहर है और जयपुर मे घुमने कि जगह के लिए भी जाना जाता है यह राजस्थान की राजधानी है अपने विभिन्न अकर्शानो के लिए जाना जाता है | जयपुर मे इतिहासिक कला के भव्यता और स्थापत्य कला एक लोकप्रिय उदाहरण है यहाँ घुमने के साथ साथ विभिन्न पकवान स्ट्रीट फ़ूड और रंगीन बाजारों के लिए भी प्रचलित है

लेह Leh 

लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही खूबसूरत है प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। बहुत से लोगों को लगता है कि लेह लद्दाक एक ही है लेकिन हम आप को बता दे कि लेह और लद्दाख अलग-अलग है। ऊंचे ऊंचे पहाड़ों का हरा भरा वातावरण बहुत ही खूबसूरत दृश्य लगता है।अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय धरोहर और कला संस्कृति का आनंद लेते हैं। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तो ऐसे में आपको लेह-लद्दाख की खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप एक्सप्लोर कर सकते हैं

खजुराहो Khajuraho

See also  लैंसडाउन आस पास में घूमने वाले बेहतरीन स्थान Best हिल स्टेशन in visit near Lasdowne

ऐतिहासिक और  सांस्कृतिक  शहर खजुराहो  भारत के मध्य प्रदेश में स्थित बहुत ही खूबसूरत  पर्यटन स्थल है| खजुराहो अपने मंदिरों की बाहरी दीवारों में बनी कामुक मूर्ति और कामसूत्र (जो कि प्रसिद्ध भारतीय सेक्स  ग्रंथ है) से प्रेरित नक्काशी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है| यहां देश-विदेश से लोग प्राचीन विरासत, संस्कृति  और वास्तुकला की खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं|खजुराहो एक प्रसिद्ध शहर है जहाँ सबसे शानदार मंदिर हैं। ये आश्चर्यजनक मंदिर मध्यकाल में चंदेला राजवंश के शासनकाल के दौरान बनाए गए थे, और इनमें नागर शैली की वास्तुकला के साथ-साथ नायिकाओं और देवताओं की सुंदर मूर्तियाँ भी हैं। आगंतुक इन जटिल नक्काशीदार मंदिरों की भव्यता को देखने आते हैं, जो अत्यधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।

Also read – स्वतंत्रता दिवस 2025: दिल्ली के नजदीक 15 अगस्त पर घूमने की बेहतरीन जगह

ताजमहल The Taj Mahal 

मेहताब बाग: यह ताजमहल के सामने यमुना नदी के दूसरे किनारे पर बना है. यह मुगल काल की चारबाग शैली में बना एक उद्यान है. यहां ताजमहल का प्रतिबिंब दिखता है. यह फ़ोटोग्राफ़ी के शौकीन लोगों के लिए एक लोकप्रिय जगह है आगरा किला: यह भारत का एक ऐतिहासिक किला है बुलंद दरवाज़ा: यह आगरा ज़िले का एक हिस्सा है फतेहपुर सीकरी: यह मुगल सम्राट अकबर की राजधानी थी.ताजमहल का दीदार करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कई लोगों का यह फेवरेट डेस्टिनेशन है। लेकिन अगर आप आगरा घूमने जा रहे हैं, तो ताजमहल के अलावा भी इन पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं

गोवा Goa

गोवा भारत में घूमने के लिए एक खूबसूरत जगह है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों, स्वादिष्ट भोजन और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। साथ ही पुर्तगाली संस्कृति का यहाँ प्रभाव देखने को मिलता है, जो आपके लिए एक मज़ेदार अनुभव हो सकता है। कुल मिलकर अपने परिवार या दोस्तों के साथ सुनहरे पल बिताने के लिए गोवा एक बेहतरीन स्थान है भारत में गोवा छुट्टियों, मौज-मस्ती, समुद्र तटों, सुन्दर लड़के और लड़कियों, सस्ते शराब और कायाकल्प का पर्याय है। गोवा में अंजुना बीच एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो समुद्र तट पर स्थित है. यह बीच गोवा के उत्तरी भाग में स्थित है. वागटोर बीच और चपोरा बीच के बीच में है. यह बीच विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और धीरे-धीरे यह भारतीय पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो गया है. इसकी सुंदरता और खासियत इसे पर्यटकों के लिए पसंदीदा बनाती है

ऋषिकेश Rishikesh

See also  Top Waterfall in shreenagar श्रीनगर में सबसे सुंदर झील

उत्तराखंड का ऋषिकेश घूमने के लिए सबसे अच्छी और शांत जगह है। इस जगह पर घूमने के लिए एक दिन काफी है दिल्ली से सबसे करीबी पर्यटन स्थलों में से एक उत्तराखंड का ऋषिकेश है। ऋषिकेश अध्यात्म और योग की नगरी है। यह स्थान धार्मिक महत्व तो रखता ही है, साथ ही एडवेंचर पसंद लोगों को भी आकर्षित करता है। खास बात ये है कि ऋषिकेश किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। गर्मी से लेकर सर्दियों तक में सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में मौजूद एक मशहूर पर्यटन स्थल है। ये उत्तर भारत में हिमालय की तलहटी में स्थित है, जिसे ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड’ के रूप में जाना जाता है।

भारत में घुमने के लिए अन्य स्थान 

1. ताज महल, आगरा, उत्तर प्रदेश

  • यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक है।
  • इस संगमरमर के मकबरे को मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। 

2. कश्मीर, जम्मू और कश्मीर

  • “पृथ्वी पर स्वर्ग” के रूप में जाना जाने वाला कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
  • यहाँ के खूबसूरत परिदृश्य, डल झील, और पहाड़ियाँ पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। 

3. लद्दाख, जम्मू और कश्मीर

  • लद्दाख अपनी ऊँची-ऊँची चोटियों, मठों और अविश्वसनीय प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है।
  • यह साहसिक पर्यटन और आध्यात्मिक अनुभव चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है। 

4. उदयपुर, राजस्थान

  • “झीलों का शहर” के रूप में जाना जाने वाला उदयपुर अपने खूबसूरत महलों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है।
  • पिछोला झील, सिटी पैलेस, और फतेह सागर झील यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं। 

5. गोवा

  • गोवा अपने खूबसूरत समुद्र तटों, जीवंत नाइटलाइफ़ और पुर्तगाली वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।
  • यह पार्टी और आराम दोनों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। 

Leave a Comment