';
TRAVEL HERE ➤
LATEST POSTS LOADING...

भारत में होली मनाने के लिए 10 बेहतरीन जगह Best Holi Destination

Travel   ➤
TLA
By Travel Life Angel Updated: May 13, 2026

भारत में होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि परंपरा, आस्था और मस्ती का अनोखा संगम है। बता दें कि देश में ही कई जगहें हैं जहां होली का त्योहार बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। यहां होली मनाने का अपने एक अलग एहसास है। एक बार अगर आपने यहां होली मना ली तो बार-बार जाने का मन करेगा। आपको होली के त्योहार से प्यार हो जाएगा। चलिए ऐसी ही कुछ खास डेस्टिनेशन्स के बारे में आज आपको बताते हैं

होली का नाम सुनते ही दिमाग में रंग, गुलाल और मस्ती घूमने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां होली सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक अलग ही एहसास है. अगर आप इस बार घर पर वही पुराना रंग-पानी खेल कर बोर नहीं होना चाहते, तो भारत के इन शहरों का रुख करें. यहां की परंपराएं और जश्न देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं. तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में, जहां की होली आपका साल यादगार बना देगी.

भारत की सबसे फेमस होली डेस्टिनेशन, जहां रंग-गुलाल और मस्ती का होता है धमाल

होली आते ही मन में रंग, गुलाल, मिठाई और ढेर सारी मस्ती की तस्वीरें घूमने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां होली सिर्फ खेली नहीं जाती, बल्कि उसे पूरे दिल से जिया जाता है? हर शहर का अपना अलग अंदाज, अपनी अलग परंपरा और अपनी खास पहचान है। कहीं लट्ठमार होली की धूम है, तो कहीं फूलों की होली का नज़ारा। अगर आप भी इस बार होली को थोड़ा अलग और यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन फेमस डेस्टिनेशन के बारे में जरूर जान लीजिए।

होली पार्टी के लिए बेस्ट प्लेसिस

जोशिली होली पार्टी की तलाश कर रहे लोग पुष्कर, हम्पी और गोवा के बारे में सर्च कर रहे हैं। मजेदार होली सेलिब्रेशन के लिए ये बेस्ट प्लेस हैं। पुष्कर स्क्वायर पार्टी के लिए मशहूर है, यहां लोग स्ट्रीट पर होने वाले होली सेलिब्रेशन का मजा लेने के लिए दूर-दूर से आते हैं। होली सेलिब्रेशन देखने के लिए यहां खूब विदेशी यात्री भी आते हैं। इसके अलावा साउथ का हम्पी शहर भी होली सेलिब्रेशन के लिए मशहूर है। वैसे तो दक्षिण भारत में होली सेलिब्रेशन नहीं होता लेकिन हम्पी में रंगोत्सव का मजा अलग है। होली पर गोवा में शिग्मो फेस्टिवल होता है। इस दौरान गोवा के बीच पर लोग खास मजा करते हैं।

रॉयल और कल्चरल होली

रॉयल और कल्चरल होली सेलिब्रेशन के लिए उदयपुर, आनंदपुर साहिब जैसी जगहों पर लोग जाना पसंद करते हैं। उदयपुर में लोग सिटी पैलेस में होने वाले शाही होलिका दहन सेलिब्रेशन में शामिल होते हैं, जहां मेवाड़ का शाही परिवार घोड़ों के साथ एक भव्य जुलूस निकालता है। पंजाब के आनंदपुर साहिब में लोग होला मोहल्ला में शामिल होते हैं। होली के ठीक बाद आप इसमें सिख मार्शल आर्ट, घुड़सवारी और नकली लड़ाइयों को देखना चाहते हैं।

See also  सप्तदेव मंदिर है अदभुत और रोचक Saptdev temple is amazing and interesting
best places in india to celebrate holi in 2026

1.मथुरा वृंदावन (राधा-कृष्ण की लीला भूमि )

अगर आपको असली होली देखनी है, तो कान्हा की नगरी मथुरा और वृंदावन से बेहतर शायद ही कोई जगह हो. यहां होली एक या दो दिन नहीं, बल्कि कई दिनों तक चलती है. इस जगह की सबसे खास बात यहां के मंदिरों में होने वाली फूलों की होली और गुलाल की बारिश है, जो आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती है. इतना ही नहीं, यहां के भजन-कीर्तन और लोगों का जबरदस्त उत्साह देखकर आप भी पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग जाएंगे. वृंदावन, मथुरा के पास स्थित है और यह भगवान कृष्ण की लीलाओं के लिए मशहूर है। यहां होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बांके बिहारी मंदिर में होली के दिन रंगों की बरसात होती है और भक्तों को रंगों से सराबोर कर दिया जाता है। दिल्ली से वृंदावन की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है, जिसे आप 3-4 घंटे में पहुंच सकते हैं।

2.मसान की होली

जहां देश के अन्य हिस्सों में होली रंग और गुलाल से खेली जाती है, तो वहीं वाराणसी में श्मशान की चिता की भस्म से होली खेली जाती है। इसे मसान की होली कहा जाता है। मसान की होली केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक अर्थों से जुड़ी परंपरा है, जिसका संबंध सीधे महादेव से माना जाता है। शिव जी को श्मशान का वासी और वैराग्य का प्रतीक माना जाता है। मणिकर्णिका घाट पर जब चिता की भस्म से होली खेली जाती है तो यह नजारा देखने लायक होता है। मसान की होली अघोरी परंपरा से जुड़े लोग खेलते हैं। इसके अलावा काशी में घाटों पर भी जमकर होली खेली जाती है। यहां होली खेलने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

3.बरसाना

मथुरा के पास बसे बरसाना की लठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है. यहां की परंपरा बड़ी ही दिलचस्प है, जहां महिलाएं लाठियां चलाकर अपनी शक्ति दिखाती हैं और पुरुष ढाल लेकर अपना बचाव करते हैं. सबसे खास बात यह है कि यह सब बहुत ही हंसी-मजाक और प्यार भरे माहौल में होता है. इस रोमांचक और यादगार नजारे को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में सैलानी बरसाना पहुंचते हैं.

See also  लोकप्रिय पर्यटन स्थल गिरौदपुरी धाम Popular tourist destination Giroudpuri Dham

4.जयपुर और उदयपुर

राजस्थान की होली में आपको असली राजसी ठाट-बाट देखने को मिलता है. यहां जयपुर में पारंपरिक लोक नृत्य और लजीज राजस्थानी पकवानों के साथ होली का जश्न मनाया जाता है. वहीं, झीलों के शहर उदयपुर की बात ही अलग है, जहां मेवाड़ का राजपरिवार भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करता है. इस दौरान राजमहल से निकलने वाला शाही जुलूस वाकई देखने लायक होता है. अगर आप इस बार होली को बिल्कुल रॉयल अंदाज में मनाना चाहते हैं, तो राजस्थान आपके लिए बेस्ट जगह है.

5.शांतिनिकेतन

पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में होली को बसंत उत्सव के तौर पर मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत खुद गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर ने की थी. यहां का नजारा बाकी जगहों से बिल्कुल अलग होता है, जहां लोग पीले कपड़े पहनकर नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को अबीर लगाते हैं. यहां का माहौल इतना कलात्मक और शांति भरा होता है कि इसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा. अगर आप भीड़भाड़ से दूर शालीनता से होली मनाना चाहते हैं, तो शांतिनिकेतन से बेहतर कुछ नहीं.

6.अहमदाबाद

अहमदाबाद की होली बाकी जगह से काफी अलग होती है। यहां पर इस दिन लोग दही हांडी का खेल खेलते हैं। दरअसल, होली के दिन ऊंचाई पर दही या मट्ठे से भरी हांडी लटकाई जाती है, जिसे लोग पिरामिड बनाकर फोड़ने की कोशिश करते हैं। पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में होली को एक अलग अंदाज में मनाया जाता है। इसे बसंत उत्सव कहा जाता है, जो मुख्य दिन से एक दिन पहले शुरू हो जाता है। विश्वभारती विश्वविद्यालय में छात्र पीले, केसरिया और हरे रंग के वस्त्र पहनकर नृत्य और संगीत प्रस्तुत करते हैं। इसके बाद आपस में रंग लगाकर यह त्योहार उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाता है। पंजाब में होली का अपना विशेष रूप है, जिसे होला मोहल्ला कहा जाता है। विशेष रूप से आनंदपुर साहिब में इस उत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से होता है। इस दिन सिख समुदाय के लोग पारंपरिक युद्ध कला गटका का प्रदर्शन करते हैं और इसके बाद एक-दूसरे पर रंग लगाते हैं। वहीं, अहमदाबाद में होली का उत्सव बाकी जगहों से बिलकुल अलग होता है। यहां लोग इस दिन दही हांडी का खेल खेलते हैं

7- पुष्कर पवित्र नगरी

राजस्थान के पुष्कर में होली तीन दिनों तक मनाई जाती है। यहां के ब्रह्मा मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में मेले जैसा माहौल रहता है। पुष्कर में कपड़ा फाड़ होली खली जाती है।प्राचीन शहर पुष्कर होली के दौरान घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यह शहर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करता है और यहां होली पर कई लोकप्रिय त्योहार मनाए जाते हैं, जहां लोग रंगों से सराबोर होते हैं।

See also  Best location Ooty ki share kare बेस्ट लोकेशन ऊटी की सैर करें

8.जयपुर राजस्थान की शान

जयपुर में शाही अंदाज में होली मनाई जाती है। इस दिन हाथी महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें हाथियों को सजाया जाता है और फिर उनकी परेड होती है। यह दृष्य बेहद मनमोहक होता है जिसे देखने के लिए लोग देश-दुनिया से आते हैं यहां होली का माहौल उत्सव से लगभग पांच दिन पहले ही महसूस होने लगता है। ढोल की थाप, डीजे म्यूजिक और देर रात तक चलने वाली रंगों की मस्ती इसे एक जीवंत पार्टी हब बना देती है। खासकर कपड़ा फाड़ होली और वाराह घाट के आसपास होने वाले म्यूजिक प्रोग्राम इसे अंतरराष्ट्रीय अंदाज प्रदान करते हैं और युवाओं तथा विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं।

9.गोवा

गोवा में कोंकणी परंपरा के साथ होली मनाई जाती है। इस दिन ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग जमकर नाचते-गाते हैं और एक दूसरे को रंग लगाते हैं। गोवा में काफी विदेशी पर्यटक आते हैं। ऐसे में वहां पर कई जगहों पर रेन डांस और डीजे का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लोग एक दूसरे पर जमकर रंग लगाते हैं।

10.इंदौर में ऐतिहासिक होली मनाएं

मध्य प्रदेश राज्य (भारत) में स्थित इंदौर शहर देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर है। स्वच्छता अभियान में भी इंदौर पहले स्थान पर है और इसे “भारत का सबसे स्वच्छ शहर” का खिताब मिला है। इंदौर खाने के शौकीनों का शहर है; यहां के लोग खाने के दीवाने हैं और खाने के लिए ही जीते हैं। इंदौर में कई त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से एक बड़ा त्योहार होली है। होली इंदौर का एक ऐतिहासिक त्योहार है। इंदौर में होली राजवाड़ा चौक पर बड़े धूमधाम से मनाई जाती है।

Anju Ratre

Leave a Comment