दुनिया के 14 अद्भुत और अनोखे होटल जो पानी के अंदर बने हैं

दुनियाभर में बहुत से ऐसे होटल हैं जिनकी खूबसूरती के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे होटल्स के बारे में सुना है जो पानी के अंदर हों? आज हम आपको ऐसे ही होटल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। पानी में इनकी गहराई इन्हें और भी शानदार बनाती है

14 amazing and unique underwater hotels in the world

समुद्री के नीले पानी में तैरती जीवों की खूबसूरत दुनिया में तकिया लगाकर सोना महज एक ख्वाब लगता है. लेकिन दुबई से सिंगापुर तक और ऑस्ट्रेलिया से तंजानिया तक ऐसे कई अंडरवाटर होटेल्स हैं जो इंसान की इन कल्पनाओं को हकीकत में बदल रहे हैं. आइए आज आपको दुनिया के 8 ऐसे खूबसूरत अंडरवाटर होटेल्स के बारे में विस्तार से बताते हैं.

पानी के अंदर बने हैं दुनिया के ये 12 अनोखे होटल

1.इंटरकॉन्टिनेंटल शंघाई वंडरलैंड (चीन)- चीन का यह अंडरवाटर होटेल शंघाई के केंद्र से करीब 20 मील दूर सोंगजियांग में बना है. इसके अपर लेवल रूम्स और शानदार बालकोनी से आप बहते झरनों का आकर्षक नजारा देख सकेंगे. होटेल में दो सबमर्ज फ्लोर भी हैं जहां से आपको प्रीमियर अंडरवाटर व्यू दिखाई देगा. इसमें रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल की भी सुविधा है.

2.रिजॉर्ट वर्ल्ड सेंटोसो (सिंगापुर)- रिजॉर्ट वर्ल्ड सिंगापुर के तट से कुछ ही दूर सेंटोसा द्वीप पर बना हुआ है. यहां ठहरने के लिए आपको 11 टू स्टोरी लॉज मिलेंगे. यहां आए मेहमान रातभर पानी और खुले आसामान के नीचे की दुनिया का अनुभव कर सकते हैं. होटल के निचले हिस्स में करीब 40,0000 मछलियों से भरा एक्वेरियम नजर आता है.

Also read – दुनिया के 10 सबसे अमीर देश richest countries in the world

3.मांटा रिजॉर्ट, पाम्बा आइलैंड (तंजानिया)- जांजीबार तट पर बना मांटा रिजॉर्ट का अंडरवाटर रूम तट से करीब दो मिनट की दूरी पर है. इसके थ्री लेवल एकोमोडेशन में आप कोरल रीफ व्यू, सबमर्ज बेडरूम और छत से दिखने वाले आकर्षक नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं. आप यहां स्कूबा डाइव का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

4.हुवाफेन फुशी (मालदीव)- हिंद महासागर स्थित हुवाफेन फुशी के आकर्षक कमरे किसी का भी दिल जीत लेंगे. हालांकि ये पानी के भीतर नहीं हैं. लेकिन आप इसमें बने स्पा के नीचे करीब 25 फीट गहराई तक उतर सकते हैं. यहां आए मेहमान नमक वाले पानी के फ्लोटेशन पूल लोनू वेयो तक भी जा सकते हैं.

5.दि मुराका, कॉनराड मालदीव्स रंगाली आइलैंड – साल 2018 में कॉनराड के रंगाली द्वीप ने दि मुराका की शुरुआत की थी. यह अंडरवाटर चैम्बर सतह से करीब 16 फीट नीचे बना हुआ है. इसके दो स्तरीय ढांचे में वाटर लिविंग एरिया हैं. साथ ही एक मेन बेडरूम है जिसकी शीशानुमा दीवारों से महासागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. इसमें लगभग नौ लोगों के एक साथ सोने की जगह है.

6.रीफसूट्स, विटसंडे आइलैंड (ऑस्ट्रेलिया) – ऑस्ट्रेलिया के विटसंड आइलैंड पर बिना रीफसूट्स भी अंडरवाटर चैम्बर में ठहरने की सुविधा देता है. विजिटर्स पहले क्वींसलैंड से 46 मील की दूरी पर एक पोंटून नाव से चट्टान तक पहुंचते हैं. फिर सितारों की रोशनी के बीच जायकेदार खाने का लुत्फ उठाते हैं. इसके बाद फर्श से छत तक बनी खिड़कियों वाले प्राइवेट रूम में जाते हैं. प्राइवेट रूम के बाहर से तैरती मछलियां आपको बिल्कुल साफ नजर आएंगी.

7.डॉग बार्क इन, इडाहो

देखने में कुत्ते के आकार के समान होटल डॉग बार्क इन बेहद अदभुत है. यह होटल कॉटनवुड इडाहो में स्थित है. इस होटल का शयनकक्ष कुत्ते के सिर में स्थित है और हर शयनकक्ष डॉग थीम के तहत सजाया गया है. इस होटल को डेनिस स्लाईवन और फ्रांसिस कॉलकिंग ने डिजायन किया है.

Also read – अगस्त सितंबर महीने में भारत में घूमने के लिए 11शानदार स्थान Amazing places to visit in India

8.अटलांटिस, द पाम (दुबई) – दुबई के अटलांटिस में भी आपको फर्श से छत तक बनी खिड़कियों वाला अंडरवाटर रूम देखने को मिलेगा. इस रिजॉर्ट के एक्वेरियम से आप करीब 65,000 समुद्री जीवों को तैरते देख सकेंगे. यहां आने वाले मेहमानों को पहले 30 मिनट की एक ट्रेनिंग दी जाती है. इसका डाइनिंग रूम 24 घंटे मेहमानों के लिए खुला रहता है.

9.उटर इन, वस्तेरास (स्वीडन) – स्टॉकहोम के करीब मालारेन लेक पर तैरता हुआ एक एक सिंगल अंडरवाटर चैम्बर है. यह बाकी अंडरवाटर होटल जितना लग्जरी तो नहीं है, लेकिन बेड, टेबल और तमाम बुनियादी सुविधाएं इसे एक रोमांटिक प्राइवेट स्पेस जरूर बनाती हैं. इसके अंडरवाटर स्पेस में हर दिशा में खिड़कियां हैं. इसमें लकड़ी से बनी छत पर लेटकर आप सनबाथ ले सकते हैं.

10.पोजेडॉन रिजॉर्ट, फिजी – दुनियाभर में अपनी ख़ूबसूरती के लिए मशहूर फिजी देश में भी अंडरवाटर होटल बना हुआ। समुद्र के 40 फीट नीचे बने इस आलिशान होटल में 22 कमरे, एक रेस्टोरेंट और एक बार भी है। इसके साथ ही यहां लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, बैंक्वेट हॉल और स्पा सुविधाएं भी मौजूद हैं। इस होटल के कमरे से आप विशाल समुद्री जीवन और सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इस होटल के कमरे से आपको ब्लू व्हेल्स, बॉटल नोज डॉल्फिन और रंग बिरंगी काउनफिश देखने को मिल सकती हैं। 

11.क्रिसेंट हाइड्रोपॉलिस, दुबई  – क्रिसेंट हाइड्रोपॉलिस दुबई का सबसे मशहूर अंडरवाटर होटल है। इस अंडरवाटर होटल की गहराई 60 फीट है। इस खूबसूरत होटल की बिल्डिंग ग्लास की बनी हुई है जिससे बाहर समुद्र की सुंदरता आसानी से देखी जा सकती है। यह आलिशान होटल बहुत महंगा है इसलिए यहाँ ज़्यादातर सेलेब्रिटीज और रॉयल फैमिलीज ही ठहरती हैं। इस होटल में डाइनिंग एरिया, मीटिंग हॉल और इनडोर गेमिंग एरिया समेत बहुत सी सुविधाएं हैं। इस होटल से समुद्र में मौजूद मछलियों, कछुए और अन्य जीव आसानी से देखे जा सकते हैं।

Also read – 15 Easy Tips ( टिप्स )That Will Make Traveling Fun Desembar 2025

12.मान्ता मांटा रिजॉर्ट, अफ्रीका – अफ्रीका का मांता रिजॉर्ट भी समुद्र के कई फीट अंदर बना हुआ है। यह अफ्रीका का पहला अंडरवाटर रिजॉर्ट है। पाम्बा आईलैंड पर बने इस होटल में तीन मंजिले हैं। इस खूबसूरत रिजॉर्ट में कई छोटे-छोटे कमरे और सुविधाएं मौजूद हैं। इस रिजॉर्ट के कमरे में बैठकर समुद्र में तैरती रंग-बिरंगी मछलियाँ और खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

13.द शिमाओ, चीन – चीन के द शिमाओ होटल को गुफा होटल के नाम से भी जाना जाता है। ये होटल चीन के सोंगजियांग में पहाड़ों के बीच बना हुआ है। इस होटल में 19 मंजिले हैं और यह होटल पानी के 100 मीटर अंदर तक बना हुआ है। चीन के इस आलिशान अंडरवाटर होटल में 380 कमरे हैं। यह होटल ब्रिटेन की डिजाइनिंग फर्म एटकिन्स द्वारा डिजाइन किया है।

14.सेडर क्रीक ट्री होटल, एसफोर्ड (अमेरिका)

संयुक्त राज्य अमेरिका के एसफोर्ड नामक स्थान पर पेड़ के ऊपर स्थित इस होटल का जिक्र कई समाचारपत्रों और पत्रिकाओं में किया गया है. इस होटल में जाने के लिए 82 फीट ऊँची सीढ़ी चढ़नी पड़ती है. इस होटल में एक रेनबो ब्रीज है, जो पर्यटकों को 100 फीट ऊँची ट्री हाउस ऑब्जरवेट्री में ले जाता है. जहाँ से वे माउंट रेनियर के अलावा अन्य पहाड़ों के सुन्दर दृश्य देख पाते है. इस होटल के नियमानुसार आने वाले सभी अतिथियों का स्वास्थ्य ठीक होना चाहिए और 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को यहां रहने की अनुमति नहीं है.

यात्रा के लिए सामान्य टिप्स:

  • पहले बुकिंग: इन होटलों में सीमित कमरे होते हैं, इसलिए 6 महीने से 1 साल पहले बुकिंग करना ज़रूरी है.
  • एयरपोर्ट ट्रांसफर: अधिकांश रिसॉर्ट्स आपके लिए एयरपोर्ट से होटल तक के ट्रांसफर की व्यवस्था करते हैं.
  • स्थानीय परिवहन: आपको अक्सर सीप्लेन, स्पीडबोट या हेलीकॉप्टर जैसे विशेष माध्यमों से जाना पड़ सकता है.
  • अनुभव की तैयारी: कुछ होटल पानी के नीचे के जीवन के बारे में जानकारी देने के लिए मरीन बायोलॉजिस्ट भी प्रदान करते हैं. 
पूछे जाने वाले प्रश्न

1.पानी के अंदर कितने होटल हैं?

वर्तमान में विश्व में लगभग 10 अंडरवाटर होटल कार्यरत हैं। हालांकि, कुछ अतिरिक्त होटल भी हैं जो अंडरवाटर रेस्टोरेंट या स्पा की सुविधा प्रदान करते हैं, जैसे कि बाली में स्थित द अपूर्वा केम्पिंस्की का कोरल रेस्टोरेंट और मालदीव में स्थित हुवाफेन फुशी का अंडरवाटर स्पा ।

2.क्या अमेरिका में कोई पानी के अंदर स्थित होटल है?

जी हां, संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा में जूल्स अंडरसी लॉज नामक एक पानी के नीचे का होटल है, जहां मेहमान की लार्गो अंडरसी पार्क में स्थित लैगून में अपने सुइट तक स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं।

3.क्या ऑस्ट्रेलिया में कोई पानी के अंदर स्थित होटल है?

ऑस्ट्रेलिया में एक अनोखा अंडरवाटर होटल है – क्रूज़ व्हिटसंडेज़ का रीफ़सुइट्स। मेहमान अपने पोंटून सुइट से ग्रेट बैरियर रीफ़ के शानदार नज़ारों के साथ सो सकते हैं और जाग सकते हैं।

4.फिजी में पानी के अंदर बने होटल में ठहरने का कितना खर्च आता है?

फिजी के पोसीडॉन अंडरसी रिज़ॉर्ट की वेबसाइट के अनुसार, छह रातों के पैकेज (जिसमें दो रातें पानी के अंदर बने सुइट में ठहरना शामिल है) की कीमत साझा डबल कमरे के लिए प्रति व्यक्ति 15,000 अमेरिकी डॉलर या जोड़े के लिए 30,000 अमेरिकी डॉलर होगी। यह रिज़ॉर्ट एक प्रस्तावित होटल परियोजना है जिसे पहले 2008 तक खोलने की योजना थी। हालांकि, अभी तक इसके खुलने की कोई तारीख घोषित नहीं की गई है और बुकिंग फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

5.किस देश में पानी के अंदर होटल हैं?

मालदीव, सिंगापुर, चीन, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, स्वीडन, तंजानिया, दुबई और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई देशों में पानी के नीचे होटल पाए जा सकते हैं।

Leave a Comment