Amazing places to visit in India
Monsoon Trip 2025 – अगस्त का महीना जब मानसून का समय होता है जिसके कारण किसी ओर भी चले जाएं बस चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है| तो इस खूबसूरती भरे महीने की दस्तक को नजरअंदाज न करते हुए आज हम बात करेंगे अगस्त में घूमने की 10 बेस्ट जगह के बारे में जहां जाकर आप इन अद्भुत नजारों को निहारने के कारण कुदरत का शुक्रिया जरूर अदा करेंगेजब इस हरियाली वाली जगहों में पक्षियों के कल-कल करते स्वर मन में एक नई उमंग भर देते हैं|
अगस्त सितंबर में कहां जाएं घूमने
अगस्त का महीना ठंडी फिजाओं के साथ अपने साथ ताजगी और हरियाली लेकर आता है। अगस्त का महीना घूमने का बेहतरीन समय होता है। ऐसे में अगर आप भी इस महीने को स्पेशल बनाने के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये स्थल आपकी यात्रा को यादगार बना सकते है
1.अमृतसर
पंजाब का शानदार शहर अमृतसर स्वर्ण मंदिर के लिए फेमस है। भारत से ही नहीं पूरी दुनिया से इस जगह को देखने के लिए लोग आते हैं। अमृतसर की गलियों में घूमना किसी मेले में घूमने के जैसा है। यहाँ घूमकर आपका मन तरोताजा हो जाएगा। स्वर्ण मंदिर के अलावा अटारी-बाघा बॉर्डर पर जा सकते हैं और दोनों देशों की परेड को देख सकते हैं। दिल्ली से अमृतसर पहुँचने में 9-10 घंटे का समय लगता है। आप बस और ट्रेन किसी भी अमृतसर पहुँच सकते हैं। लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए अमृतसर एकदम सही जगह है।
2.नैनीताल
उत्तराखंड में बसा हिमालय पर्वत शृंखला का एक चमकदार गहना नैनीताल, समुद्र तल से 2084 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| झीलों का संग्रह करे हुए नैनीताल जिसके कारण इसे ‘झीलों का जिला’ की भी संज्ञा दी गई है, प्राकृतिक सुंदरता एवं संसाधनों से परिपूर्ण है| शॉपिंग करने वालों के लिए मॉल रोड की छोटी-बड़ी दुकानों से लेकर आध्यात्म को करीब से अनुभव करने के लिए नैना देवी मंदिर तक, नैनीताल अपने पिटारे में बच्चों से लेकर वरिष्ठ लोगों तक कुछ न कुछ अवश्य संजोये हुए है जिसकी झलक पाने के लिए नैनीताल को अगस्त में घूमने की जगह में शामिल करना होगा|
3. कश्मीर
कश्मीर कहते हैं न धरती पर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है| इस वाक्य को अपनी मनमोहक खूबसूरती से सार्थक करने वाला कश्मीर, हस्तशिल्प की कला से निपुण है और विश्व भर में अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ अपनी कलाओं का जादू भी बिखेरे हुए है| प्राकृतिक सुंदरता का आशीर्वाद लिए हुए कश्मीर, जिसकी खूबसूरती यहाँ की वादियों, घाटियों और झीलों में स्पष्ट दिखाई देती है| बात हो कश्मीर में उगने वाले केसर की या फिर बात हो यहाँ के लाल-लाल सेबों की, सभी कश्मीर की गुणवत्ता को बढ़ावा देते हैं|
Also read – Indian Destinations to visit in August 2025
4.खजुराहो
खजुराहो मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर है। खजुराहो अपने मंदिरों के लिए बहुत फेमस है। मानसून में ये जगह और भी सुंदर लगने लगती है। खजुराहो शहर में तो आपको मंदिर ही मंदिर मिलेंगे जिनको देखने के लिए आपको पूरा 1 दिन चाहिए। इसके अलावा आप अगले दिन रानेह वाइल्फलाइफ सैंक्चुरी और पांडव वाटफॉल देखने के लिए जा सकते हैं। पन्ना नेशनल पार्क भी पास में ही है। दिल्ली से खजुराहो पहुँचनें में आपको 10 घंटे का समय लगेगा। अगस्त में लॉन्ग वीकेंड पर आप यहाँ आ सकते हैं।
5. उदयपुर, राजस्थान
आमतौर पर राजस्थान की गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन अगस्त के महीने में उदयपुर का मौसम बहुत ही शानदार हो जाता है। बारिश के कारण यहां की झीलें और भी खूबसूरत लगने लगती हैं। यहां आप पिछोला झील में नाव की सवारी कर सकते हैं, जग मंदिर पैलेस और सिटी पैलेस की खूबसूरती देख सकते हैं। बारिश के बाद यहां का माहौल शांत और रोमांटिक हो जाता है।
6.ऋषिकेश
मानसून में पहाड़ों में जाना थोड़ा जोखिम भरा होता है लेकिन ऋषिकेश जाया जा सकता है। ऋषिकेश मैदानी इलाके में स्थित है। अगस्त में ऋषिकेश और भी खूबसूरत लगने लगता है। पहाड़ों और गंगा किनारे घूमने का मजा ही कुछ अलग है। आप यहाँ राम झूला, लक्ष्मण झूला, बीटल्स आश्रम, नीलकंठ महादेवी, कुंजापुरी और नीर वाटरफॉल को देख सकते हैं। यहाँ गंगा किनारे टहलने और बैठने का भी अलग सुकून है। दिल्ली से ऋषिकेश पहुँचने में आपको 7-8 घंटे का समय लगेगा। दिल्ली से आप ट्रेन या बस किसी से भी ऋषिकेश पहुँच सकते हैं।
Also read – July August best place to visit in india 2025
7.जोधपुर
जोधपुर राजस्थान का बेहद खूबसूरत शहर है। लॉन्ग वीकेंड पर अगस्त में घूमने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। अगस्त में यहाँ का मौसम बेहद शानदार और खुशनुमा होता है। जोधपुर में रॉयल पैलेस, ऐतिहासिक किले, मंदिर और झील भी है। आप यहाँ उम्मेद भवन पैलेस, मेहरानगढ़ किला, म्यूजियम, जसवंत थाड़ा, बालसमुंद लेक और कैलाना झील को देख सकते हैं। दिल्ली से जोधपुर पहुँचने में 10 घंटे का समय लगेगा हालाकिं फ्लाइट से आप कुछ ही घंटे में जोधपुर की धरती पर होंगे।
8.चकराता
बारिश के मौसम में उत्तराखंड का छोटा-सा कस्बा चकराता किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहाँ आप उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों की तरह कोई भीड़भाड़ नहीं मिलेगी। इस जगह से ज्यादा सुंदर यहाँ तक पहुँचने का रास्ता है। आपको लगेगा कि ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर किसी ने मखमली घास बिछा दी हो। दिल्ली से चकराता पहुँचने में आपको 8-9 घंटे का समय लगेगा। आप ट्रेन या बस से देहरादून पहुँचिए और चकराता के लिए टैक्सी ले लीजिए। चकराता के लिए कोई बस नहीं चलती है।
Also read – best garden in Paris पेरिस का सबसे अच्छा उद्यान beautiful place in Paris
9.डलहौजी
दोस्तों, डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है लेकिन खूबसूरती के मामले में सबसे ऊपर हैं। जी हाँ, इस शहर की खूबसूरती के चलते इसे ‘मिनी स्विस’ भी कहा जाता है। डलहौजी शहर प्राकृतिक परिदृश्यों, घाटियों, फूलों और घास के मैदान के चलते सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। अगस्त के महीने में यहाँ का मौसम भी सुहावना रहता है। डलहौजी में आप खाज्जिअर, सतधारा झरना, पंचपुला और कलातोप वन्यजीव अभयारण्य जैसे जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। तो अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ अगस्त में कही घूमने जाना चाहते हैं तो डलहौजी को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें
10.मथुरा
“नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”| मथुरा जो कि भगवान कृष्ण की जन्मभूमि है और हर कन्हैया के दीवाने को जान से भी प्यारी है| भारत की सप्त पुरियों में से एक मथुरा, यमुना नदी के तट पर स्थित एक पवित्र स्थल है जिसको किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है जिसका जिक्र स्वयं महाकाव्य रामायण में भी देखने को मिलता है| मथुरा के साथ ही साथ आप यहाँ आकर कृष्ण की लीलाओं का और अधिक आनंद लेने के लिए गोकुल, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना तथा नंदगांव को भी शामिल कर सकते हैं|
Also read – Best Indian Destination in श्रीनगर में घूमने लायक जगह
11.धर्मशाला
मानसून के मौसम में पहाड़ और भी खूबसूरत हो जाते हैं। इस मौसम में घूमने के लिए धर्मशाला एक बढ़िया विकल्प है। धर्मशाला के पास में मैक्लॉडगंज भी है। दोनों जगहों को आप एक साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। धर्मशाला की खूबसूरत आपको हैरान कर देगी। पहाड़ों के ऊपर तैरते बादलों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। दिल्ली से धर्मशाला आप बस से आ सकते हैं। दिल्ली से धर्मशाला पहुँचने में 9-10 घंटे का समय लगेगा
अगस्त सितंबर में घूमने के लिए कुछ सुझाव:
मौसम की जानकारी:
यात्रा करने से पहले, मौसम की जानकारी प्राप्त करना महत्वपूर्ण है, खासकर यदि आप हिल स्टेशनों या समुद्र तटों पर जा रहे हैं.
परिवहन:
अपनी यात्रा के लिए परिवहन के साधनों की योजना बनाएं, जैसे कि ट्रेन, बस, या हवाई जहाज.
आवास:
अपनी यात्रा के लिए आवास बुक करें, खासकर यदि आप पीक सीजन में यात्रा कर रहे हैं.
पैकिंग:
अपनी यात्रा के लिए उपयुक्त कपड़े और सामान पैक करें, जैसे कि बारिश का कोट, आरामदायक जूते, और टोपी.
स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें:
स्थानीय संस्कृति का सम्मान करना और स्थानीय रीति-रिवाजों का पालन करना महत्वपूर्ण है.