अमीर-गरीब के बीच की खाई सिर्फ दो इंसानों, समाज या किसी एक देश के भीतर नहीं, बल्कि ये वर्ल्ड मैप पर मौजूद हर देश के बीच में है. कई ऐसे देश हैं, जो अमीरी के मामले में टॉप पर है, लेकिन कई ऐसे भी देश हैं, जिनकी जनता दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विज़ुअल कैपिटलिस्ट के आंकड़ों के हिसाब से जीडीपी के आधार पर दुनिया के 10 अमीरों की लिस्ट नीचे दी गई है.
इनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर देशों में होती है, यहां के लोगों की आबादी और आर्थिक स्थित काफी स्थिर है। बता दें, कुछ देश ऐसे हैं, जो लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के लिए हाथ में 20 हजार रुपए भी देते हैं।
Top 10 Richest country
1 संयुक्त राज्य अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका एक देश है और दुनिया का सबसे धनी देश है। जिसकी GDP 23.00 ट्रिलियन डोलर है। संयुक्त राज्य अमेरिका 1871 से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रहा है। इसके अतिरिक्त, संयुक्त राज्य अमेरिका प्राकृतिक संसाधनों के अनुमानित मूल्य के लिए दुनिया में दूसरे स्थान पर है।अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा उधोग निर्माता में से एक है, जो चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है। अमेरिकी डॉलर वैश्विक लेनदेन के लिए सबसे व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है।
2 चीन – चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। चीन 17.7 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और जीडीपी (पीपीपी) का उपयोग करने वाली सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
अगर देखा जाए तो चीन के पास अंदाज़ित 23 ट्रिलियन डॉलर के प्राकृतिक संसाधन हैं, जिनमें से 90% तो सिर्फ़ पृथ्वी धातु और कोयला का समावेश होता है।कुछ अच्छे फ़ेसलो के कारण 1978 से चीन का औसत आर्थिक विकास 6% से 9% से अधिक रहा है।
Also read – दुनिया के 10 सबसे अमीर देश richest countries in the world
3 जापान – जब-जब जापान का नाम आता है तब-तब टेक्नोलॉजी भी उसके साथ जुड़ी होती है। जापान अपनी टेक्नोलॉजी के कारण पुरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।जापान की वर्तमान जीडीपी 4.9 ट्रिलियन डॉलर है। जापान 1990 में वैश्विक महान मंदी में जुज रहा था, परंतु आज प्रधान मंत्री शिंजो आबे की नीतियों के कारण विकास में तेजी देखी है।
हालांकि, जापान के पास प्राकृतिक संसाधनों की कमी है। उसके अतिरिक्त जापान को ऊर्जा आयात भी करनी पड़ती है।
4 जर्मनी – विश्व अर्थव्यवस्थाओं में चौथा जर्मनी है, अगर बात करे इसकी जीडीपी की तो 4.2 ट्रिलियन है। जर्मनी यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है। देखा जाए तो जर्मनी मशीनरी, वाहनों, रसायनों, घरेलू उपकरण और अन्य वस्तुओं के निर्माण का सबसे बड़ा स्रोत है।अगर देखा जाए तो जर्मनी जितनी अमीर हे उतनी ही सुन्दर हे ओर इस देश में बहोत सारी जगह देखने लायक़ है।
5 भारत – 3.2 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत की जीडीपी (पीपीपी) 10.51 ट्रिलियन डॉलर है, जो जापान और जर्मनी से ज़्यादा है। भारत की जीडीपी (पीपीपी) कम होने का मुख्य कारण भारत की उच्च जनसंख्या है। भारत की अपनी एतिहासिक नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था को विकसित कर रहा है।भारत का सेवा क्षेत्र पिछले कुछ सालो में तेज़ी से बड़ा है, जो अर्थव्यवस्था का 60% है। इसके अतिरिक्त रोजगार का 28% हिस्सा है। भारत में कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जिसमें करोड़ों लोग जुड़े हुए है।
Also read – दुनिया के सबसे खुशहाल देश स्वीडन
6 यूनाइटेड किंगडम – यूनाइटेड किंगडम की दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।इसकी जीडीपी 3.2 ट्रिलियन डॉलर है। यूके की अर्थव्यवस्था अपने बड़े सेवा क्षेत्र पर आधारित है, जिसमें वित्त, बीमा और व्यावसायिक सेवाओं का समावेश होता है जो जीडीपी में 80% योगदान देता है। आज के समय में यूके आधिकारिक तौर पर यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं रहा है।यूनाइटेड किंगडम में कृषि तीसरा सबसे बड़े क्षेत्र हैं ओर इसके साथ एयरोस्पेस उद्योग दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है।
7 फ्रांस – जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम के बाद यूरोप की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, उसके अतिरिक्त दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। फ्रांस की जीडीपी 2.9 ट्रिलियन डॉलर है। पिछले कुछ वर्षों में फ्रांस में बेरोजगारी की दर में वृधि हुए है। 2014-2016 में 10% बेरोजगारी दर दर्ज किया गया था।फ्रांस में पर्यटन एक महत्वपूर्ण उद्योग है, और फ्रांस इससे हर साल किसी भी देश के सबसे अधिक कमाई करता है, जो जीडीपी की वृधि करने में मदद करती है।
8 इटली – दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में इटली आठवें स्थान पर आता है, इसकी जीडीपी 2.1 ट्रिलियन डॉलर के बराबर है। इटली का 9.7% बेरोजगारी दर और 132% ऋण का सामना कर रहा है।वर्तमान में इटली अर्थव्यवस्था को ठीक करने में मदद कर रहा है। विश्व युद्ध से पहले, इटली मुख्य रूप से एक कृषि अर्थव्यवस्था था और कृषि क्षेत्र पर निर्भर था।पर आज के समय में मशीनरी, वाहन, भोजन, कपड़े, सामान और बहुत कुछ दुनिया के अन्य देशों में निर्यात करता है।
9 कनाडा – कनाडा 2 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है ओर नौवा सबसे अमीर देश है।कनाडा नाम आपने कही बार सूना होगा क्योंकि भारत के बहोत लोग कनाडा में रोज़गार पाने के लिए जाते हे। आपको बता दे की यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है क्षेत्रफल के अनुसार।अमेरिका ओर कनाडा के के बीच मुक्त व्यापार संबंध देखा जाता है। कनाडा के अमेरिका के साथ बहोत अच्छे और घनिष्ठ सबंद है उसके कारण दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हुआ है।
10 ब्राज़िल – ब्राजील दुनिया की दशवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 1.84 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ दुनिया का 10वा सबसे अमीर देश बन गया है।ब्राजील विविध उद्योगों के साथ जुड़ा हुआ है, जैसे की विमान,मोटर वाहन उत्पादन से लेकर खनिज और ऊर्जा संसाधन।इसके अलावा एक बड़ा कृषि क्षेत्र भी है जिसमें कॉफी और सोयाबीन का प्रमुख उत्पादन किया जाता है।ब्राजील मे 2017 गंभीर मंदी देखी गई थी परंतु उसने हार नहीं मानी ओर समय के साथ उसे उभरा और आज दुनिया के १० सबसे अमीर देश की लिस्ट में आता है।
किस देश को अमीर कहा जाता है?
किसी देश को अमीर कहने के लिए उसकी सिर्फ कुल संपत्ति ही नहीं बल्कि यह भी देखा जाता है कि वह संपत्ति प्रति व्यक्ति कैसे वितरित की जाती है. इसे प्रति व्यक्ति जीडीपी के जरिए मापा जाता है. किसी देश में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को उसकी जनसंख्या से विभाजित करके पता किया जाता है कि वह संपत्ति प्रति व्यक्ति कैसे वितरित की गई है.
इससे औसत नागरिक की आर्थिक मजबूती की एक स्पष्ट तस्वीर मिलती है. हालांकि अमेरिका और चीन जैसे बड़े देशों की जीडीपी काफी ज्यादा है. लेकिन उनकी बड़ी आबादी का मतलब है कि प्रति व्यक्ति आय छोटी, उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी कम हो सकती है.
दुनिया के सबसे अमीर देश
दुनिया के सबसे अमीर देशों में हालिया वैश्विक आंकड़ों के मुताबिक सबसे ऊपर सिंगापुर आता है. इसके बाद लक्समबर्ग, मकाऊ एसएआर, आयरलैंड, कतर, नॉर्वे, स्वीटजरलैंड, ब्रुनेई दारुस्सलाम, गुयाना, संयुक्त राज्य अमेरिका आते हैं.
भारत किस पायदान पर
अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बावजूद भारत प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के मामलों में 124वें स्थान पर कायम है. देश की बड़ी जनसंख्या इसके समग्र धन के आंकड़ों को कमजोर कर देती है. हालांकि भारत अब टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस के मामले में ग्लोबल लीडर बनता जा रहा है. इसी बीच अगर चीन की बात करें तो यह देश 77 वें स्थान पर है. यहां की भी जनसंख्या काफी बड़ी है लेकिन इसके बावजूद भी इसकी प्रति व्यक्ति आय काफी ज्यादा मजबूत है.
दुनिया के सबसे अमीर देशों की यह सूची इस सच्चाई को उजागर करती है कि आकर समृद्धि का निर्धारण नहीं करते हैं. छोटे देश जो समझदारी से निवेश करते हैं, इनोवेशन को प्राथमिकता देते हैं और संसाधनों का सही इस्तेमाल करते हैं, वें प्रति नागरिक कहीं ज्यादा धन अर्जित करते हैं.
दुनिया के सबसे अमीरदेशो की सूची
1. सिंगापुर
2. लक्जमबर्ग
3. मकाओ एसएआर
4. आयरलैंड
5. कतर
6. नॉर्वे
7. स्विट्ज़रलैंड
8. ब्रुनेई दारुस्सलाम
9. गुयाना
10. संयुक्त राज्य अमेरिका