यहाँ मैं कोरबा के कुछ छिपे हुए रत्नों से परिचित करा रहा हूँ। कोरबा पिकनिक स्पॉट,कोरबा पर्यटन स्थल, कोरबा में झरने और कोरबा हाइकिंग पॉइंट। लोगों को यह नहीं पता कि कोरबा किस राज्य में है,और उन्हें कोरबा के आकर्षण बिंदुओं के बारे में भी नहीं पता।कोरबा के बारे में न सिर्फ़ दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग,बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोग भी कम जानते हैं। कोरबा घूमने लायक है,यहाँ प्रकृति की सच्ची सुंदरता है, और यह वाकई एक मनमोहक जगह है। इस बांध का निर्माण प्रारंभ 1977 से 78 में शुरू हुआ था और 1992 में पूर्ण हुआ इस ब बांध से थोड़ी दूर पर बांगो देवी देखने को मिलता है उनकी प्रतिमा दर्शनी है
Best Picknik sport
1.मिनीमाता बांगो बांध कोरबा – मिनीमाता बांगो बांध कोरबा शहर का एक मुख्य पर्यतन स्थल है इस बांध को हंसदेव बांध के नाम से भी जाना जाता है यह बात हसदेव नदी पर बना हुआ है क्या बांध बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है से 120 मेगावाट विद्युत उत्पन्न होती है मिनीमाता बांगो बांध 11 गेट है बरसात के समय बहुत ही सुंदर लगता हैं जब बांध का पानी वह भर जाता है तो इसका गेट को खोला जाता है जिसका दृश्य बहुत सुंदर दिखाई देता है यहां पर मिनीमाता पार्क भी बना हुआ है यहां के जंगलों में जंगली जानवर भी देखने को मिलता हैं अगर आप यहां आ कर अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं तो उसके लिए यहां जगह बहुत बेहतरीन है
और पढे – कोरबा में घुमने के लिए 9 बेस्ट HILL STATION in 2025
2.नरसिंह गंगा मंदिर कोरबा – नरसिंह गंगा मंदिर कोरबा शहर का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है यहां पर एक सुंदर पहाड़ी है इस पहाड़ी का दृश्य बहुत ही अद्भुत लगता है यहां लोग बरसात के समय में घूमने के लिए आते हैं और यहां का नजारा बहुत ही आकर्षित होता है यहां पर आपको छोटे-छोटे जलप्रपात देखने के लिए मिलेंगे मांघ पूर्णिमा के समय बहुत विशाल मेला लगता है जो देखने योग्य होते यहां बहुत सारे लोग दर्शन के लिए आते हैं जहां शिव भगवान जी का मंदिर भी है यहां
आ कर आप शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं कोरबा जिले के पाली तहसील में स्थित है या कोरबा जिले में घूमने वाली जगह हैं यहां दूर – दूर से लोग दर्शन के लिए आते है जो कभी संख्या में इकट्ठा हुए लोगो का भीड़ देखने को मिलता हैं ये जगह परिवार के साथ आने के बहुत बेहतर है
3.कोरबा : कोरबा में कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं,जो खूबसूरत होने के बावजूद सतरेंगा जैसे प्रसिद्ध नहीं हो सके हैं. वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं.कोरबा के ऐसे पर्यटन स्थल जहां जाकर आप फुरसत के पल बिता सकते हैं.लेकिन सबसे पहले बात मिनी गोवा के नाम से मशहूर सतरेंगा की.
4.सतरेंगा : कोरबा जिला मुख्यालय से सतरेंगा की दूरी 35 किलोमीटर है. बांगो डैम बनने के बाद सतरेंगा डूबान क्षेत्र में आया. पहाड़ की चोटी शिवलिंग के आकार की है.इसलिए इसे महादेव पहाड़ की संज्ञा दी जाती है. मौजूदा समय में यहां बोटिंग करने के साथ ही पर्यटकों के रुकने के लिए रिजॉर्ट भी है. अब यहां क्रूज चलाने की तैयारी चल रही है. इसलिए यहां आकर लोगों को मिनी गोवा का अहसास होता है. दूर तक फैले पानी को देखकर आपको यहां किसी समुद्री किनारे का अहसाल होगा.
5.बुका : इको फ्रेंडली पर्यटन स्थल बुका कटघोरा वन मंडल के अंदर आता है. जो कटघोरा अंबिकापुर मार्ग पर है. यहां मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, लेकिन आप प्रकृति से कनेक्ट हो सकते हैं. वन विभाग ने यहां ग्लास हाउस बनाया है. यहां भी पानी की बड़ी झील है.जिससे कुछ दूर पर गोल्डन आइलैंड भी है. बुका और गोल्डन आइलैंड को मिलाकर लगभग 35 छोटे-छोटे टापू यहां मौजूद हैं. इस जगह को और भी डेवलप किया जा रहा है.गोल्डन आइलैंड में उगते सूरज को देखना बेहद खास मौका है.क्योंकि सुबह ऐसा लगता है मानो सुनहरे रंग की चादर बिछी हो.इसी वजह से इसे गोल्डन आईलैंड कहा जाता है.
6.देवपहरी और रानी झरिया: यह दोनों पर्यटन स्थल सतरेंगा के आसपास ही हैं. सतरेंगा जाते हुए रास्ते में रानी झरिया का झरना है. मुख्य सड़क से लगभग 4 किलोमीटर जंगल के भीतर ट्रैकिंग कर जाना पड़ता है. ट्रैकिंग का एक्सपीरियंस आपको हिमाचल के वादियों का अहसास कराता है. रानी झरिया का पानी बेहद ठंडा है. इससे आगे बढ़ने पर आपको गोविंद कुंज जलप्रपात देवपहरी में मिलेगा. यह जलप्रपात भी बेहद मनोरम है. हालांकि बरसात के मौसम में यह थोड़ा खतरनाक भी हो जाता है.
7.कुदुरमाल : कुदुरमाल एक छोटा सा गांव है. जो कोरबा शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है. यहां संत कबीर के शिष्य में से एक की समाधि है. जो लगभग 500 वर्ष पुरानी है. इसलिए इसका ऐतिहासिक महत्व है. यहां संकट मोचन हनुमान का मंदिर है. मंदिर के पास चट्टान के नीचे एक गुफा भी है. जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. कबीर पंथियों के बीच ये जगह काफी प्रसिद्ध है.
8.कनकी : कनकी कोरबा जिले का एक गांव है. जो हसदेव नदी के तट पर बसा है. इसे धार्मिक स्थल के तौर पर जाना जाता है. जिसे आसपास के लोग छत्तीसगढ़ का बाबा धाम भी कहते हैं. कनकेश्वर धाम चक्रेश्वर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है. यह माना जाता है कि कनकी मंदिर में की स्थापना 1857 के आसपास की गई थी. मंदिर के पत्थरों में कई खूबसूरत चित्र हैं. भगवान शिव पार्वती की यहां कई मूर्तियां हैं. पौराणिक मान्यताएं भी हैं कि मड़वारानी और कनकेश्वर धाम के बीच गहरा संबंध है. कनकी मंदिर के आसपास पेड़ों पर हर साल प्रवासी पक्षी आते हैं. जो साउथ ईस्ट एशिया से यहां आकर प्रजनन के बाद वापस लौट जाते हैं.
और पढे – सर्दियों के मौसम में छत्तीसगढ़ की ये पिकनिक स्पॉट उठाएं आनंद
कोरबा के कुछ लोकप्रिय पिकनिक स्थलों का विवरण:
-
यह कोरबा से 58 किमी उत्तर पूर्व में चौराणी नदी के किनारे स्थित है। यह एक खूबसूरत जगह है जहाँ आप नदी के किनारे पिकनिक मना सकते हैं.
-
कुदुरमालयह कोरबा शहर से लगभग 15 किमी दूर एक छोटा सा गांव है। यह भी एक शांत और सुंदर स्थान है जहाँ आप प्रकृति के साथ कुछ समय बिता सकते हैं.
-
यह उर्गा के पास हसदेव नदी के तट पर स्थित एक गांव है, जो कोरबा से 20 किमी दूर है। यह भी एक अच्छा पिकनिक स्थल है.
-
सररेंगायह कोरबा से लगभग 35 किमी दूर एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। यहां आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं और यह स्थान परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बहुत अच्छा है, बताया गया है छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अनुसार.
-
नागिया जलप्रपातयह कोरबा से बालको रोड पर स्थित है। यहां एक साथ दो जलप्रपात गिरते हैं और पास में ही एक खूबसूरत गांव भी है, जहां आप विलेज टूर भी कर सकते हैं, जैसा कि यूट्यूब वीडियो में बताया गया है.
-
जल विहार बुकायह कोरबा से लगभग 70 किमी दूर है और यहां का वातावरण बहुत ही खूबसूरत है, एक यूट्यूब वीडियो में बताया गया है.
कोरबा में पिकनिक के लिए सबसे अच्छे समय के बारे में अधिक जानकारी:
-
अक्टूबर से मार्च:यह समय कोरबा में पिकनिक के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा रहता है.
-
मानसून के बाद:मानसून के बाद, हसदेव बांगो बांध और आसपास के क्षेत्र हरे-भरे और सुंदर हो जाते हैं, जो पिकनिक के लिए एक शानदार दृश्य प्रदान करते हैं.
-
सर्दियां:सर्दियों में, कोरबा का मौसम 10°C से 30°C के बीच रहता है, जो दर्शनीय स्थलों की यात्रा और बाहरी गतिविधियों के लिए आरामदायक होता है.
-