';
TRAVEL HERE ➤
LATEST POSTS LOADING...

Best Tourist Places In India To Visit In January february

Travel   ➤
TLA
By Travel Life Angel Updated: May 13, 2026

Last updated on May 17th, 2026 at 11:20 am

most beautiful Tourist Places in india

जनवरी के महीने में अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं और कोई अच्छी जगह की तलाश में हैं तो जरा ब्रेक लेकर यह आर्टिकल पढ़ें। इससे आपको प्लान बनाने में काफी मदद मिलेगी। यहां हम भारत के उन डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप इस महीने एक्सप्लोर कर सकते हैं। जनवरी में यह जगहें अन्य महीनों की तुलना में ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। इन सभी जगहों पर कहीं मौसम आपको ठंडा मिलेगा, तो कहीं सुहावना। साथ ही कुछ जगहों पर आपको बर्फबारी भी देखने को मिल सकती हैं।

नए साल की छुट्टियों में जब अधिकतर पर्यटन स्थल भीड़, शोर और ट्रैफिक से जूझते हैं, तब एक बड़ा वर्ग ऐसे लोगों का है जो शांति, प्रकृति और सादगी के साथ नए साल की शुरुआत करना चाहता है। इन्हीं जरूरतों को पूरा करती हैं भारत की कुछ चुनिंदा शांत जगहें, जहां पहुंचकर इंसान खुद से जुड़ पाता है। नीचे इन सभी 5 डेस्टिनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी और वहां पहुंचने के आसान तरीके दिए गए हैं।

नया साल आते ही ज्यादातर लोग जश्न, पार्टियों और भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थलों की ओर रुख करते हैं। लेकिन बीते कुछ वर्षों में एक नया ट्रेंड तेजी से उभरा है- भीड़ से दूर, शांति और प्रकृति के करीब नया साल मनाने का। महानगरों की भागदौड़, शोर-शराबे और सोशल मीडिया की चमक-दमक से थक चुके लोग अब ऐसे पर्यटन स्थलों को पसंद कर रहे हैं, जहां सुकून हो, हवा साफ हो और समय धीमा सा लगे। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपनी शांति, प्राकृतिक सुंदरता और सादगी के कारण नए साल पर लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत के 5 सबसे शांत और पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहां लोग नए साल पर भीड़ से ब्रेक लेकर खुद के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं।

जनवरी-फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

1. स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश- खामोशी में बसी पहाड़ों की दुनिया

हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली को भारत के सबसे शांत इलाकों में गिना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां, नीला आसमान और मठों की शांति- यह जगह नए साल पर आत्मचिंतन और सुकून चाहने वालों के लिए आदर्श है। यहां न तो तेज म्यूजिक की गूंज है और न ही भीड़-भाड़। सुबह की ठंडी हवा, बौद्ध मठों की घंटियों की धीमी आवाज और दूर-दूर तक फैली खामोशी मन को गहराई से छूती है। नए साल पर यहां आने वाले लोग डिजिटल डिटॉक्स, ध्यान और प्रकृति के साथ समय बिताने के लिए स्पीति को चुनते हैं।

कैसे पहुंचें

हवाई मार्ग: नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर (कुल्लू) है। वहां से काजा तक टैक्सी या बस मिलती है।

सड़क मार्ग: शिमला–किन्नौर–काजा मार्ग से पूरे साल (मौसम अनुकूल होने पर) जाया जा सकता है।

रेल मार्ग: नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका है, वहां से सड़क मार्ग अपनाना पड़ता है।

See also  Top 15 Holiday Destinations In India Most Beautiful Citi

Also read – Indian Destinations to visit in August 2025

2.तवांग, अरुणाचल प्रदेश – पूर्वोत्तर की शांत आध्यात्मिक भूमि

तवांग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक माहौल के लिए जाना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़, झीलें और प्रसिद्ध तवांग मठ इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। नए साल पर यहां ज्यादा पर्यटक नहीं पहुंचते, जिससे यह जगह भीड़ से लगभग अछूती रहती है। ठंड जरूर होती है, लेकिन शांति और सादगी की तलाश में आए लोगों के लिए यही ठंड ताजगी का अहसास कराती है। तवांग उन यात्रियों की पसंद बन रहा है, जो शोर-शराबे के बजाय मन की शांति को प्राथमिकता देते हैं।

कैसे पहुंचें

हवाई मार्ग: नजदीकी हवाई अड्डा तेजपुर (असम) है।

सड़क मार्ग: तेजपुर से बोमडिला होते हुए तवांग तक टैक्सी या साझा वाहन उपलब्ध हैं।

नोट: अरुणाचल जाने के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) आवश्यक होता है।

3.कूर्ग (कोडागु), कर्नाटक – कॉफी बागानों के बीच सुकून

दक्षिण भारत का कूर्ग, जिसे ‘भारत का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है, नए साल पर शांति चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है। हरे-भरे कॉफी बागान, घने जंगल, झरने और हल्की ठंडी जलवायु इस जगह को खास बनाते हैं। यहां लोग रिसॉर्ट्स में ठहरकर प्रकृति के बीच नया साल मनाना पसंद करते हैं। सुबह पक्षियों की चहचहाहट और शाम को पहाड़ियों में ढलता सूरज- कूर्ग की यही सादगी लोगों को बार-बार यहां खींच लाती है।

कैसे पहुंचें

हवाई मार्ग: नजदीकी हवाई अड्डा मैसूर और मैंगलोर हैं।

रेल मार्ग: मैसूर रेलवे स्टेशन सबसे पास है।

सड़क मार्ग: बेंगलुरु से कूर्ग के लिए सीधी बसें और टैक्सी उपलब्ध हैं।

4.माजुली, असम – ब्रह्मपुत्र के बीच बसी शांति

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है और भारत की सबसे शांत  जगहों में से एक माना जाता है। यहां की जीवनशैली बेहद सरल और प्रकृति के करीब है। नए साल पर माजुली आने वाले लोग शहरी शोर से पूरी तरह दूर रहना चाहते हैं। वैष्णव मठ, लोकसंस्कृति, खुला आसमान और नदी की शांत लहरें इस जगह को आत्मिक शांति का केंद्र बनाती हैं। यहां समय मानो थम सा जाता है।

कैसे पहुंचें

हवाई मार्ग: जोरहाट हवाई अड्डा सबसे नजदीक है।

सड़क + जल मार्ग: जोरहाट से निमाटी घाट तक सड़क, फिर फेरी से माजुली पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग: जोरहाट या नजदीकी रेलवे स्टेशनों से सड़क मार्ग।

5. गोकर्ण, कर्नाटक – गोवा से दूर, शांति के करीब

समुद्र प्रेमियों के लिए गोकर्ण एक शांत विकल्प बनकर उभरा है। गोवा की तुलना में यहां कम भीड़, साफ समुद्र तट और शांत माहौल मिलता है। नए साल पर लोग यहां बीच वॉक, योग, ध्यान और सूर्यास्त देखने के लिए आते हैं। ओम बीच, कुडले बीच जैसे स्थान शोर-शराबे से दूर सुकून का अनुभव कराते हैं। यही वजह है कि गोकर्ण अब युवाओं और परिवारों दोनों की पसंद बनता जा रहा है।

कैसे पहुंचें

हवाई मार्ग: नजदीकी हवाई अड्डा गोवा (डाबोलिम) है।

See also  Top 10 best Places to Visit in Lonavala ( लोनावाला ) Indian destination

रेल मार्ग: गोकर्ण रोड रेलवे स्टेशन प्रमुख है।

सड़क मार्ग: गोवा, हुबली और बेंगलुरु से बस और टैक्सी उपलब्ध हैं।

6.उदयपुर – झीलों का शहर

उदयपुर में ऐसी झीलें हैं जहाँ बैठकर आप सुहावनी धूप का आनंद ले सकते हैं और ऐसे महल हैं जो आपको इतिहास से प्यार करवा देंगे। समृद्ध विरासत, खूबसूरत रेत के टीलों और हार्दिक आतिथ्य सत्कार से परिपूर्ण यह स्थान राजस्थान का एक अनमोल रत्न है। फरवरी का महीना पिछोला झील और फतेह सागर की सुंदरता निहारने और पन्ना जैसे हरे पानी में रोमांटिक नौका विहार करने का सबसे अच्छा समय है। यह राजसी भूमि है और आपको यह उनके संस्कृति और व्यवहार में देखने को मिलेगा।

उदयपुर में करने लायक चीज़ें: नौका विहार, दर्शनीय स्थलों की सैर, फोटोग्राफी, सिटी पैलेस का भ्रमण।
उदयपुर में घूमने लायक स्थान: फतेहसागर झील, पिछोला झील, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगमंदिर, सहेलियों की बारी।
ठहरने के स्थान: होटल आशिया हवेली, लेक पिछोला होटल, फतेह निवास।
प्रसिद्धि
 : झीलें, महल, किले, संग्रहालय।
फरवरी में तापमान : 26° 

7.ऋषिकेश (उत्तराखंड)

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल और रोमांचक गतिविधियों का केंद्र है। यह गंगा नदी किनारे बसा हुआ है और यहां कई आश्रम, मंदिर और योग केंद्र हैं। जनवरी में यहां का मौसम ठंडा और सुखद है, जो इसे सैर-सपाटे के लिए आदर्श बनाता है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, ट्रेकिंग जैसी कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आप गंगा आरती का भी आनंद ले सकते हैं।

8.कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और यह अपने हरे-भरे मैदानों, बर्फ से ढके पहाड़ों और शांत झीलों के लिए मशहूर है। जनवरी में यहां बर्फबारी होती है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। यहां आप गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी जगहों पर जाकर स्कीइंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के सुंदर बागों और झीलों का भी आनंद ले सकते हैं। यहां की ठंडी हवाएं और प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।

9.बिर बिलिंग

बिर बिलिंग

अगर आप रोमांच के शौकीन हैं और भारत में पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो बीर बिलिंग आपके लिए सबसे उपयुक्त जगह है। यहां वार्षिक विश्व पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप भी आयोजित होती है। इसके अलावा, पर्यटक हिमालय की खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही, यह जगह ट्रेकिंग के लिए भी लोकप्रिय है। रोमांच के अलावा, पर्यटक बौद्ध मठों में जाकर ध्यान लगाकर शांति का अनुभव कर सकते हैं। प्रकृति प्रेमी बीर चाय फैक्ट्री और हिरण पार्क जाकर वनस्पतियों और जीव-जंतुओं को देख सकते हैं।  

बीर बिलिंग में घूमने लायक स्थान: गुनेहर जलप्रपात, चोकलिंग मठ।

बीर बिलिंग में करने लायक चीजें: पैराग्लाइडिंग, दर्शनीय स्थलों की सैर।

10.गोवा

सर्दी के मौसम में खास कर दिसंबर और जनवरी के महीने में गोवा ट्रिप पर जाना गजब का आइडिया हो सकता है। दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ जनवरी में गोवा की सैर करें। यहां घूमने के लिए काफी सारी बेहतरीन जगहें हैं। साथ ही कई अलग अलग तरह की एक्टिविटी में भी शामिल हो सकते हैं। भारत से ही नहीं विदेशों से भी लोग गोवा घूमने आते हैं। यहां आप बीच पर जा सकते हैं, नाइट लाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं और पार्टी कर सकते हैं।

See also  Honeymoon ke liye best trip ka kare plan 7 बेस्ट हनीमुन place in India

Ask question

1.जनवरी में यात्रा करने के लिए सबसे अच्छी जगह कहां है?

जनवरी में छुट्टियां मनाना नए साल का स्वागत करने और ठंड से बचने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है, इसलिए प्यूर्टो रिको के खूबसूरत समुद्र तटों को जनवरी में घूमने की जगहों की सूची में जरूर शामिल करें। या फिर, टोक्यो, सिंगापुर और सियोल जैसे लोकप्रिय शीतकालीन पर्यटन स्थलों की सैर पर जाने के बारे में सोचें।

2.भारत से घूमने के लिए सबसे सस्ती यात्रा कौन सी है?

सबसे सस्ती अंतरराष्ट्रीय यात्रा वाले देशों में नेपाल, वियतनाम, भूटान, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।

3.जनवरी में कपल्स को इंडिया में कहां जाना चाहिए?

जनवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गोवा शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर सर्दियों का मौसम सुहावना रहता है।

निष्कर्ष

नए साल का मतलब अब सिर्फ पार्टियां और भीड़ नहीं रह गया है। बदलती जीवनशैली के साथ लोग अब शांति, प्रकृति और आत्मिक संतुलन को प्राथमिकता देने लगे हैं। स्पीति से लेकर गोकर्ण तक, भारत की ये शांत जगहें इस बात का प्रमाण हैं कि सुकून की तलाश में लोग अब भीड़ से दूर रास्ते चुन रहे हैं। अगर आप नए साल पर भीड़, शोर और भागदौड़ से दूर रहकर शांत माहौल में खुद के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो ये पांचों जगहें आपके लिए आदर्श हैं। चाहे पहाड़ों की खामोशी हो, नदी की सादगी या समुद्र की लहरें, भारत में शांति की तलाश पूरी तरह संभव है। नया साल, नई शुरुआत, वह भी सुकून के साथ

Anju Ratre

Leave a Comment