भारत का नॉर्थ-ईस्ट सबसे खूबसूरत स्थान है 2025

नॉर्थ-ईस्ट (North East) भारत तो जैसे कदम-कदम पर विविधता समेटे हुए है। नॉर्थ-ईस्ट के सात राज्यों को ‘सेवन सिस्टर्स’ भी कहा जाता है भीड़-भाड़ वाले पर्यटन केंद्रों के विपरीत, पूर्वोत्तर में आपको शांत माहौल मिलता है. अरुणाचल प्रदेश में तवांग के शांत मठ हों, या मेघालय के अनोखे जीवित जड़ों वाले पुल, या फिर मिज़ोरम की अनछुई पहाड़ियां, ये सब उन यात्रियों के लिए एकदम सही हैं जो शांत और अनोखे अनुभव की तलाश में हैं.

भारत देश के अन्य हिस्सों की तरह नॉर्थ ईस्ट इंडिया वह हिस्सा है, जहां पर हर दिन हजारों की संख्या में न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी पर्यटक घूमने व मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं। नॉर्थ ईस्ट इंडिया की हसीन वादियों में हसीन तालाब, प्राकृतिक खूबसूरती, अद्भुत व खूबसूरत घाटियां और मनमोहक झील-झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। देश का यह हिस्सा न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि प्राचीन औऱ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी फेमस 

नॉर्थ-ईस्ट सबसे खुबसूरत स्थान

  1. मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य
    पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी सुंदर प्रकृति है. असम के लहराते चाय के बागान, अरुणाचल प्रदेश की बर्फीली चोटियां, हरी-भरी घाटियां और साफ़, झिलमिलाती नदियां हर जगह कुछ न कुछ आकर्षक है. यही वजह है कि यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए सपने जैसी है.
  1. समृद्ध और बेजोड़ सांस्कृतिक विविधता
    यह क्षेत्र 200 से ज़्यादा जनजातियों का घर है, जो इसे सांस्कृतिक रूप से बेहद समृद्ध बनाते हैं. हर राज्य की अपनी खास भाषा, संगीत और रीति-रिवाज हैं. इसके अलावा, नागालैंड का हॉर्नबिल और असम का बिहू जैसे त्योहार यहां की रंगीन और बेजोड़ संस्कृति को देखने का सबसे अच्छा तरीका है
डेस्टिनेशन
  1. ऑफबीट डेस्टिनेशन का आकर्षण
    भीड़-भाड़ वाले पर्यटन केंद्रों के विपरीत, पूर्वोत्तर में आपको शांत माहौल मिलता है. अरुणाचल प्रदेश में तवांग के शांत मठ हों, या मेघालय के अनोखे जीवित जड़ों वाले पुल, या फिर मिज़ोरम की अनछुई पहाड़ियां, ये सब उन यात्रियों के लिए एकदम सही हैं जो शांत और अनोखे अनुभव की तलाश में हैं.

Also read – भारत में नवरात्रि मनाने के लिए 12 सर्वश्रेष्ठ स्थान

  1. एडवेंचर के लिए भी बेस्ट
    अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो पूर्वोत्तर राज्य आपको निराश नहीं करेंगे. अरुणाचल में ट्रैकिंग, सियांग नदी में रोमांचक रिवर राफ्टिंग, मेघालय की गुफाओं की खोज, या नागालैंड में पहाड़ी रास्तों पर मोटरबाइकिंग, हर रोमांच-प्रेमी के लिए यहां कुछ नया और रोमांचक है.
  1. स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन
    यहां का खाना भी इसकी संस्कृति की तरह ही विविध और अनूठा है. आपको यहां के स्थानीय स्वादों को ज़रूर आज़माना चाहिए. असम की स्वादिष्ट मछली करी से लेकर नागालैंड के खास स्मोक्ड मीट और मेघालय के जदोह चावल तक, यहां ऐसे स्वाद परोसे जाते हैं जो भारत में कहीं और मिलना मुश्किल है

नॉर्थ-ईस्ट में घूमने की आकर्षित स्थान

  • गंगटोक, सिक्किम
    सिक्किम की राजधानी गंगटोक अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का मनमोहक नजारा दिखता है। यहां आप त्सोमगो झील और नाथुला दर्रा घूम सकते हैं। उत्तरी सिक्किम में गुरुडोंगमार झील और युमथांग घाटी भी बहुत खास है। यहां के प्राकृतिक नजारा और शांत माहौल इसे यादगार यात्रा बनाते हैं।
  • मेघालय शिलांग
    मेघालय की राजधानी शिलांग को “पूर्व का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है। यहां की पहाड़ियां, झीलें और झरने इसे एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां आप उमियम झील में बोटिंग कर सकते हैं, लेडी हैदरी पार्क में घूम सकते हैं और एलिफेंट फॉल्स की खूबसूरती देख सकते हैं।
चेरापूंजी, मेघालय
  • चेरापूंजी, मेघालय
    यह जगह दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश के लिए जानी जाती है। चेरापूंजी अपनी लिविंग रूट ब्रिज, घने जंगलों और खूबसूरत झरनों के लिए मशहूर है। इन पुलों को स्थानीय लोग पेड़ों की जड़ों को मोड़कर बनाते हैं। यहां के प्रमुख झरनों में नोह्संगिथियांग फॉल्स और सेवन सिस्टर्स फॉल्स बहुत खास हैं। यहां की हरियाली और शांति भरी हवाएं मन को तरोताजा कर देती हैं।

Also read – 14 best places to visit in India on a low budget

  • काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
    यह पार्क एक सींग वाले गैंडों का घर है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा यहीं पाए जाते हैं। यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। यहां आप जीप या हाथी की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान गैंडे, बाघ, हाथी, और तरह-तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित यह पार्क वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।
  • तवांग मठ, अरुणाचल प्रदेश
    यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। 17वीं सदी में बना यह मठ समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का नजारा मनमोहक होता है। चारों तरफ से बर्फ से ढके पहाड़ और घाटियों के बीच बना यह मठ शांति और अध्यात्म का केंद्र है। यहां की शांत और पवित्रता हर किसी को सुकून देती है।

आसपास घूमने की जगहें

बता दें कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया में और भी कई शानदार और बेहतरीन जगहें हैं। जहां पर आप घूम सकते हैं। आप अरुणाचल प्रदेश में तवांग, जीरो वैली असम में माजुली द्वीप और मानस राष्ट्रीय उद्यान और मेघालय में मावलिननॉन्ग आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Leave a Comment