Best places to visit in February फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

फरवरी का महीना घूमने-फिरने के लिहाज से सबसे बेहतरीन माना जाता है. इस समय न तो कड़ाके की ठंड रहती है और न ही गर्मी परेशान करती है. मौसम सुहावना होता है, भीड़ भी पीक सीजन की तुलना में कम मिलती है और ट्रैवल बजट भी कंट्रोल में रहता है. अगर आप भी फरवरी में कहीं सुकून, रोमांच और खूबसूरती का अनुभव करना चाहते हैं, तो ये 10 जगहें आपके ट्रैवल प्लान के लिए परफेक्ट साबित हो सकती है

Best 10 turist place in february manth

1.पहली जगह है केरल – फरवरी में केरल का मौसम बेहद सुहावना होता है और हरियाली अपने चरम पर नजर आती है. यहां के बैकवॉटर, हाउसबोट, नारियल के पेड़ और शांत समुद्र तट दिल को सुकून देते हैं. अलप्पुझा और कुमारकोम में हाउसबोट स्टे का अनुभव बेहद खास होता है.
इसके अलावा मुन्नार की चाय की पहाड़ियां, ठंडी हवा और बादलों से ढकी वादियां फरवरी में और भी खूबसूरत लगती हैं. कपल्स और फैमिली ट्रैवलर्स के लिए केरल एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है

2.दूसरी जगह है उदयपुर, राजस्थान – फरवरी में उदयपुर का मौसम घूमने के लिए एकदम सही रहता है. झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर में पिछोला झील, फतेह सागर झील और सिटी पैलेस देखने लायक होते हैं. हल्की ठंड और साफ आसमान इस शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देता है.
अगर आप रॉयल फील, इतिहास और शांत माहौल पसंद करते हैं, तो फरवरी में उदयपुर जरूर जाएं. यहां की सनसेट बोट राइड आपका दिल जीत लेगी.

Also read – फरवरी के महीने में इन 15 जगहों पे जाना ना भूले

3.तीसरी जगह है गोवा – फरवरी में गोवा का मौसम बीच वेकेशन के लिए बेस्ट माना जाता है. इस समय न ज्यादा गर्मी होती है और न ही उमस. बीच पार्टियां, वाटर स्पोर्ट्स और नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए फरवरी आदर्श महीना है.
 इसके अलावा आप गोवा के शांत बीच, पुराने चर्च और लोकल फूड का भी आनंद ले सकते हैं. अगर आप रिलैक्सेशन और एंटरटेनमेंट दोनों चाहते हैं, तो गोवा का ट्रिप जरूर प्लान करें.

4.चौथी जगह है दार्जिलिंग – फरवरी में दार्जिलिंग में हल्की ठंड रहती है, लेकिन मौसम साफ होने की वजह से कंचनजंघा के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं. चाय के बागान, टॉय ट्रेन और टाइगर हिल की सुबह यहां के मुख्य आकर्षण हैं. भीड़ कम होने के कारण आप शांति से घूम सकते हैं और प्रकृति के करीब वक्त बिता सकते हैं. पहाड़ों की सुकून भरी छुट्टियों के लिए दार्जिलिंग एक शानदार विकल्प है.

5.पांचवीं और आखिरी जगह है – अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह. फरवरी में यहां का मौसम समुद्री गतिविधियों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. साफ नीला पानी, सफेद रेत वाले बीच और शांत माहौल इसे जन्नत जैसा बना देते हैं. स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और सी वॉकिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा आप इस समय पूरी तरह ले सकते हैं. अगर आप भीड़ से दूर, शांत और नेचर-लविंग ट्रिप चाहते हैं, तो अंडमान आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

6.जैसलमेरराजस्थान में स्थित जैसलमेर एक बहुत सुंदर शहर है, जो अपने सुनहरे रेगिस्तान के कारण ‘सोने का शहर’ भी कहलाता है। यह जगह किलों, हवेलियों और मंदिरों के लिए मशहूर है। यहां आप जैसलमेर किले, पटवों की हवेली, गडसीसर झील, सलिम सिंह की हवेली और बड़ाबाग मंदिर आदि को अपनी यात्रा का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो यहां रेगिस्तान में रुकने का अनुभव भी ले सकते हैं।

7.कालागुंडी – अगर आपको प्रकृति के दृश्य पसंद हैं तो कर्नाटक चिकमगलूर जिले में स्थित कालागुंडी आपके लिए एक अच्छी जगह हो सकती है। यह जगह कॉफी के बागानों और हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। यहां आकर आप पैदल यात्रा, चढ़ाई और पक्षी देखने जैसी कई एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से हागरी जलप्रपात, बेलूर, हंपी और चिकमगलूर भी जा सकते हैं, जो ज्यादा दूर नहीं हैं।

Also read – Best Tourist Places In India To Visit In January february

8.कांगड़ा – हिमांचल प्रदेश स्थित कांगड़ा एक बहुत सुंदर जगह है, जो अपने प्राकृतिक नजारों के कारण पर्यटकों को आकर्षित करती है। यह जगह पहाड़ों की गोद में स्थित है और यहां आकर आप पैदल यात्रा, चढ़ाई और कैंपिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से धर्मशाला और पालमपुर भी जा सकते हैं। अगर आप फरवरी में पहाड़ी इलाके की यात्रा करना चाहते हैं तो यह स्थान आदर्श रहेगा।

9.अल्लेपी – केरल में स्थित अल्लेपी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिसे एलेप्पी भी कहा जाता है। यह जगह अपनी नहरों, जलमार्गों और नावों के लिए मशहूर है। यह स्थान हनीमून मनाने वाले जोड़ों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आकर आप नावों में ठहरकर जलमार्गों का आनंद ले सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं होती है, जिस वजह से यहां शांति वाला माहौल मिलता है। आप यहां से कोच्चि और मुन्नार भी जा सकते हैं।

10.कूर्ग – कूर्ग कर्नाटक का एक खूबसूरत पहाड़ी स्थल है, जो कॉफी के बागानों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां आकर आप पैदल यात्रा, चढ़ाई और कैंपिंग जैसी कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से कदंबा, अब्बी जलप्रपात और मडिकेरी आदि भी जा सकते हैं। ये सभी स्थान फरवरी में घूमने के लिए बढ़िया रहेंगे और आपको यादों का एक पिटारा देंगे, जो हमेशा आपकी स्मृति में रहेगा।

Winter Camping Tips: पहाड़ों में सर्दियों की कैंपिंग करने जा रहे हैं? ये 6 जरूरी टिप्स

Winter Camping Tips: सर्दियों का मौसम अपने आप में बेहद खास होता है. ठंडी हवा, बर्फीली वादियां और पहाड़ों की नाजुक सुंदरता इसे और भी आकर्षक बना देती है. ऐसे में अगर आप दोस्तों या परिवार के संग पहाड़ों पर कैंपिंग करने का सोच रहे हैं, तो यह अनुभव जीवनभर याद रहने वाला हो सकता है, लेकिन ठंड और मौसम की मार के कारण यह सफर आरामदायक बनाने के लिए कुछ खास तैयारियां करनी पड़ती हैं. बहुत से लोग सिर्फ रोमांच और ट्रिप की तस्वीरों के बारे में सोचते हैं, लेकिन असली मजा तभी आता है जब आपकी ट्रिप आरामदायक और सुरक्षित हो. पहाड़ों पर सर्दियों में कैंपिंग करना मजेदार है, लेकिन इसके लिए सही गियर और कुछ छोटी-छोटी सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, अगर आप ये बातें फॉलो करेंगे, तो न केवल आप ठंड से बचेंगे बल्कि रात के समय भी पूरी तरह से कम्फर्टेबल रह पाएंगे.

1.सर्दियों में पहाड़ी कैंपिंग मजेदार और यादगार हो सकती है, अगर आप सही टेंट, मोटी शीट, स्लीपिंग बैग, खाने-पीने का सामान और गर्म कपड़े साथ रखें. बोन फायर से ट्रिप और भी आरामदायक बनती है. इन पांच टिप्स से आपकी ट्रिप सुरक्षित और स्मूथ रहेगी. इस आर्टिकल में हम आपको पांच मुख्य टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाकर आपकी सर्दियों की पहाड़ी ट्रिप स्मूथ और यादगार बन जाएगी. चाहे वह टेंट का चुनाव हो, सही बिस्तर की तैयारी, या गर्म रहने के उपाय सभी बातें आपके लिए मददगार साबित होंगी.

Also read – Best 9 Tourist Places in Patna सर्दियों में यादगार बन जाएगा हर एक पल

2.टेंट मजबूत हो पहाड़ों पर कैंपिंग का सबसे पहला और अहम हिस्सा है सही टेंट. सर्दियों में तेज हवा और बर्फ से बचने के लिए मजबूत टेंट बेहद जरूरी है. हमेशा ऐसी जगह से टेंट खरीदें जो टिकाऊ और हवा-बारिश से बचाने वाला हो. हल्के या सस्ते टेंट इस मौसम में काम नहीं आते और आपके मजे को खराब कर सकते हैं. टेंट लगाने से पहले उसकी जगह चुनना भी जरूरी है. ऐसी जगह चुनें जो हवा के ज्यादा संपर्क में न हो और पानी जमने या बर्फ गिरने का खतरा कम हो, अगर आप इसे सही तरीके से सेट करेंगे, तो रात भर गर्म रहना आसान होगा और आपको कोई परेशानी नहीं होगी.

3.जमीन पर मोटी लेयर शीट टेंट लगाते समय उसके नीचे मोटी लेयर वाली शीट बिछाना बहुत जरूरी है. इससे न केवल जमीन की नमी और ठंड से बचाव होता है, बल्कि आपके गद्दे या बिस्तर भी सूखे रहते हैं, अगर आप सीधे बर्फ या गीली जमीन पर सोते हैं, तो ठंड जल्दी लगने लगती है और नींद में खलल पड़ता है. मोटी लेयर वाली शीट इसे रोकती है और आरामदायक नींद सुनिश्चित करती है. इसके ऊपर ही गद्दा और स्लीपिंग बैग रखें.

4.स्लीपिंग बैग का इस्तेमाल स्लीपिंग बैग सर्दियों की पहाड़ी ट्रिप में सबसे जरूरी चीजों में से एक है. इसे अंदर जाकर खुद को पूरी तरह से ढक सकते हैं और ठंड से बचाव कर सकते हैं. स्लीपिंग बैग हल्का और आसानी से पैक होने वाला होना चाहिए. बाजार में ऐसी कई क्वालिटी की बैग उपलब्ध हैं जो काफी गर्म रहती हैं और वजन में भी ज्यादा भारी नहीं होती. इसे हमेशा अपने टेंट में इस्तेमाल करें, खासकर रात के समय.

5.खाने-पीने की चीजें साथ रखें पहाड़ों पर कई बार खाने-पीने की चीजें आसानी से उपलब्ध नहीं होती. इसलिए अपने पास पर्याप्त मात्रा में खाना और पानी रखना जरूरी है. छोटा पोर्टेबल चूल्हा या गैस स्टोव साथ रखने से आप गर्म खाना आसानी से बना सकते हैं. स्नैक्स, चॉकलेट, सूखे मेवे और गर्म ड्रिंक्स जैसे चाय या कॉफी आपके लिए रात के समय बहुत काम आएंगे. यह न केवल भूख मिटाएंगे बल्कि ऊर्जा भी बनाए रखेंगे.

6.कपड़े पहनकर सोएं और बोन फायर करें सर्दियों में टेंट के अंदर भी ठंड लग सकती है. इसलिए हमेशा गर्म कपड़े पहनकर ही सोएं. अतिरिक्त स्वेटर, मोज़े और ऊनी टोपी मददगार साबित होंगे.

फरवरी के लिए सर्वश्रेष्ठ बजट पर्यटन स्थल:

  • पेटागोनिया, चिली : गर्मियों के अंत का समय लंबी पैदल यात्रा के लिए एकदम सही है, और यहां ठहरने का औसत खर्च 50 डॉलर प्रति रात है।
  • टुलम और बाकलर, मेक्सिको : सुहावना मौसम, सेनोट्स (प्राकृतिक जलकुंड) और किफायती उड़ानें (केवल $186 से शुरू)।
  • मिस्र : काहिरा और ऐतिहासिक स्थलों की सैर के लिए मौसम सुहावना है।
  • दक्षिणपूर्व एशिया : वियतनाम और थाईलैंड में धूप वाला मौसम, सस्ते हॉस्टल (6 डॉलर प्रति रात) और स्ट्रीट फूड उपलब्ध हैं।
  • कैरिबियन : प्यूर्टो रिको और बहामास में धूप खिली रहती है और यहाँ 100 डॉलर प्रति रात से कम कीमत में बजट के अनुकूल आवास उपलब्ध हैं।
पैसे बचाने के टिप्स:
  • सस्ते सौदे खोजने के लिए डॉलर फ्लाइट क्लब जैसे फ्लाइट ट्रैकिंग टूल का उपयोग करें (उदाहरण के लिए, कैनकन के लिए 350 डॉलर में उड़ानें)।
  • छूट पाने के लिए फरवरी के ऑफ-सीजन के दौरान आवास बुक करें।
  • स्थानीय रूप से उत्पादित भोजन खाएं; कुछ क्षेत्रों में भोजन की कीमत 2 से 5 डॉलर तक कम हो सकती है।
बजट के अनुसार दैनिक खर्च:
  • बैकपैकर : $15–$40 प्रति दिन (हॉस्टल, स्ट्रीट फूड, सार्वजनिक परिवहन)।
  • मध्यम श्रेणी : $40–$70 प्रति दिन (निजी कमरे, स्थानीय रेस्तरां, भ्रमण)।
  • आराम : $70–$150+/दिन (बेहतर होटल, निजी परिवहन, उच्चस्तरीय भोजन)।

Leave a Comment