';
TRAVEL HERE ➤
LATEST POSTS LOADING...

Best special trip in Nepal नेपाल में घूमने के लिए सबसे सुंदर स्थान

Travel   ➤
TLA
By Travel Life Angel Updated: May 13, 2026

Last updated on November 3rd, 2025 at 12:30 pm

अगर आप नेपाल की सैर करना चाहते है, तो हम बता दें कि यहां घूमने के लिए अनुकूल समय सर्दियों का मौसम होता है। इस समय नेपाल में कम तापमान रहता है और बर्फबारी काफी अच्छी होती है। लेकिन अगर आप सर्दियों के मौसम के बाद भी नेपाल की यात्रा करना चाहते है तो उसके बाद भी यहाँ का मौसम अच्छा

नेपाल दुनिया का एक बहुत ही खूबसूरत देश है जिसको ‘दुनिया की छत’ के रूप में भी जाना जाता है। नेपाल एक प्यारा हिमालयी देश है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। नेपाल आने वाले लोग यहां की यात्रा कई कारणों से करते हैं जैसे कुछ लोग यहां के बड़े-बड़े पर्वतों के आकर्षण में आते हैं तो कई लोग हिमालय में चढ़ाई या ट्रेकिंग करने के लिए नेपाल आते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो नेपाल की संस्कृति और यहां के खास पर्यटक स्थलों को देखने के लिए आते हैं। खूबसूरत पहाड़ की चोटियों के साथ-साथ नेपाल बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख धार्मिक केंद्र भी है। नेपाल की सबसे खास बात यह है कि इस देश में अपराध की दर काफी काम है जिसकी वजह से यह एक बहुत ही सुरक्षित पर्यटन देश बन जाता है।

BEST TURIST PLACE IN NEPAL

1.पोखरा पोखरा नेपाल के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में शामिल है। पोखरा हिमालय पर्वत की तलहटी में फैला हुआ है एक महानगरीय शहर है। इस खूबसूरत शहर को देखने के लिए हर साल लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा रहती है। आपकी जानकारी के लिए हम बता दें, काठमांडू के बाद पोखरा, नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो 900 मीटर से ज्यादा की उंचाई पर मौजूद है। यहां आकर आप कई रोमांचक एक्टिविटी का भी अनुभव ले सकते हैं

Also read – बच्चों के छुट्टी को स्पेसल बनने के 10 टिप्स 10 Tips to Make Kids’ Holidays Special

2.वन्यजीव प्रेमी अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं, तो आपको नेपाल का मशहूर चितवन राष्ट्रीय उद्यान को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। आपको बता दें, नेशनल पार्क एशिया का सबसे अच्छे वन्यजीव में आता है, जहां लोग काफी संख्या में आते हैं। इस नेशनल पार्क में आप बंगाल बाघ, एक सींग वाले गैंडों और ऐसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों को देख सकते हैं। कई विदेशी जानवरों के साथ-साथ यहां आपको कई हाथी, तेंदुए, गैंडे, भालू और भारतीय बाइसन भी देखने को मिल जाएंगे। आप यहां जंगल सफारी के साथ-साथ हाथी और डोंगा की सवारी भी कर सकते हैं।

See also  लैंसडाउन आस पास में घूमने वाले बेहतरीन स्थान Best हिल स्टेशन in visit near Lasdowne

3.नेपाल के सबसे पुराने, सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों में से एक, पशुपति नाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू के किनारे पर स्थित है। नेपाल के पूज्य देवता भगवान पशुपतिनाथ, जिन्हें भगवान शिव के नाम से भी जाना जाता है, को समर्पित इस मंदिर के करीब बागमती नदी बहती है। कट्टर हिंदू अनुयायी दिव्य देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नेपाल के सबसे प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों में से एक पर जाते हैं। यह नेपाल में सबसे अधिक अनुशंसित पर्यटन स्थलों में से एक है। यह उन मंदिरों में से एक है जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।

4.शंक्वाकार आकार की पहाड़ी के ऊपर स्थित, स्वयंभू मंदिर नेपाल के लोकप्रिय पवित्र मंदिरों और पर्यटन स्थलों में से एक है। इस मंदिर को बंदर मंदिर भी कहा जाता है, इस मंदिर के बारे में कई किंवदंतियाँ हैं जो इसे काफी लोकप्रिय और नेपाल के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक बनाती हैं। स्वयंभू मंदिर नेपाल में मौजूद प्राचीन धार्मिक वास्तुकलाओं में से एक है। यह मंदिर बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। दुनिया भर में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग जब नेपाल में होते हैं तो इस जगह पर जाने की कोशिश करते हैं। यह स्थान उन कारणों में से एक है कि बौद्ध धर्म पूरे नेपाल देश में इतना लोकप्रिय है।

Also read – Indian destinations to visit in july भारत के 14 बेहतरीन हिल स्टेशन

5.जनकपुर जनकपुर शहर भारत की सीमा से करीब है जो सीता का जन्म स्थान है. नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए जनकपुर एक खास जगह माना जाती है. जनकपुर नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित है जो पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों की भी पसंदीदा जगह है.

See also  Kuldhara Rajasthan Ghost Village Mystery | The Night It Emptied, Curse Story & Abandoned Village

6.पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है पशुपतिनाथ मंदिर, जो काठमांडू से 3 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है. यह पवित्र बागमती नदी के किनारे पर बसा हुआ है जो भगवान शिव को समर्पित है. साल 1979 में पशुपतिनाथ मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था. साल 2015 में एक भयंकर भूकंप की वजह से मंदिर की कुछ बाहरी इमारतें ध्वस्त हो गई थीं लेकिन इस मंदिर का गर्भग्रह अब भी सुरक्षित है. पर्यटकों के बीच ये जगह काफी प्रचलित है.

नेपाल घूमने का सबसे अच्छा समय

अगर आप नेपाल में रुकने की जगह देख रहे हैं तो बता दें कि नेपाल के कई शहरों और कस्बों में ठहरने के लिए होटल आसानी से मिल जायेंगे, लेकिन हो सकता है कि 3 स्टार से कम रेटिंग वाले होटल आपको रुकने के लिए सही न लगें। नेपाल में रूकने का सबसे खास अनुभव आपको बौद्ध मठों में ठहरकर मिलेगा।

नेपाल का खाना- Food Of Nepal

अगर आप नेपाल में मिलने वाले भोजन के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि यहां का  राष्ट्रीय भोजन दाल भात तरकारी है। यह मसाले वाली दाल होती है जिसे उबले हुए चावल के डालकर, तरकारी के साथ परोसा जाता है। इसके नेपाल में मोमोस, तिब्बती ब्रेड और हनी काफी फेमस है।नेपाल में आप को कई तरह के स्वादिष्ट भोजन आसानी से मिल जाएंगे नेपाल में “योमारी” यहां की बहुत ही खास डिश है, जो मछली सें बनाई जाती है। जिसे वहाँ के लोग चावल के साथ खाना पसंद करते है। दाल-भात यहां के पारंपरिक डिशेज में से एक हैइसके अलावा मोमोस यहाँ की फेमस डिश है।

See also  best tourist place in simla शिमला में 18+ सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल
नेपाल कैसे पहुंचे – How To Reach In Nepal

ट्रेन मार्ग द्वारा: अगर आप रेल द्वारा नेपाल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको बता दे कि सिरसिया नेपाल की एक ऐसी जगह है, जो रेल के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है।

सडक मार्ग द्वारा: दोस्तों हम आपको बता दे की सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है, जहां से नेपाल पहुंचने के लिए बसें उपलब्ध हैं। अगर आप दिल्ली सें नेपाल जाने की योजना बना रहे है, तो आप दिल्ली से काठमांडू तक पहुंच सकते हैं

हवाई मार्ग द्वारा: अगर आप हवाई जहाज से सफर करना चाहते है, तो इसके लिए आप भारत के इंटरनेशनल एअरपोर्ट से सीधे काठमांडू के लिए फ्लाइट पकड़ सकते है।

नेपाल घूमने में खर्च:

नेपाल घूमने के खर्च की बात की जाएं तो यह आपके ऊपर निर्धारित होता है, की आप किस से जाना पसंद करोगे और वहाँ जाकर आप कहाँ – कहाँ घूमना पसंद करोगे। आप किस होटल, गेस्ट हाउस में रुकना पसंद करोगे साथ ही आप नेपाल में कितने दिन रुकोगे, यह सब आपके बजट पर निर्भर करता

Anju Ratre

Leave a Comment