Holiday destinasion भारत में सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह

सर्दियों का मौसम आते ही हम सबके मन में पहाड़ों की सफेद चादर देखने की बेचैनी होने लगती है. मन करता है कि बस बैग पैक करें और निकल जाएं किसी ऐसी चोटी की ओर जहां चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ हो. अब आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो पहली बार विंटर ट्रेकिंग का मन बना रहे हैं, लेकिन अंदर से थोड़े घबराए हुए भी हैं. घबराहट वाजिब है, क्योंकि ये कोई पार्क की सैर नहीं है, ये पहाड़ हैं, वह भी जमा देने वाली ठंड वाले. लेकिन यकीन मानिए, अगर आपकी तैयारी पक्की है और प्लानिंग स्मार्ट, तो ये अनुभव आपकी जिंदगी का सबसे शानदार हिस्सा बन जाएगा. चलिए, जानते हैं उन जरूरी बातों की जो पहली बार बर्फ में कदम रखने वाले हर मुसाफिर को गांठ बांध लेनी चाहिए.

पहाड़ों में पहली बार जा रहे हैं तो सीधा एवरेस्ट फतेह करने का सपना देखना बहादुरी नहीं, थोड़ी नादानी है. विंटर ट्रेकिंग में सबसे बड़ी समझदारी यही है कि आप अपने लिए एक आसान और सुरक्षित रास्ता चुनें. कठिन और अनजाने रास्तों पर जाने के बजाय उन ट्रेक्स को प्राथमिकता दें जहां रास्ते साफ हों और आसपास सहायता केंद्र या गांव मौजूद हों.

Best Holiday destinasion सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

शुरुआत हमेशा आसान रास्तों से कीजिए

अगर आप पहली बार जा रहे हैं, तो केदारकांठा, ब्रह्मताल या हर की दून जैसे रास्ते आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. ये रास्ते आपको बिना ज्यादा थकाए उन खूबसूरत चोटियों तक ले जाते हैं जिनकी तस्वीरें आप शोसल मीडिया पर देखते हैं. याद रखिए, आपके शरीर को पहाड़ों की पतली हवा और उस जमा देने वाली ठंड के साथ तालमेल बिठाने में वक्त लगता है. धीरे-धीरे की गई ये शुरुआती चढ़ाइयां ही आपको भविष्य के बड़े कारनामों के लिए तैयार करती हैं.

Best Holiday destinasion

अगर आप रोजाना 30 मिनट दौड़ते हैं, साइकिल चलाते हैं या स्विमिंग करते हैं, तो यकीन मानिए पहाड़ों की चढ़ाई आपके लिए सजा नहीं बल्कि मजा बन जाएगी. अगर आप सुस्त हैं, तो घुटनों और पैरों को मजबूत बनाने में जुट जाइए. इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि पीठ पर थोड़ा वजन लादकर सीढ़ियां चढ़ने या ढलानों पर चलने की प्रैक्टिस करें.

Also read – सर्दियों में घूमने के लिए परफेक्‍ट हैं भारत की ये जगहें बेहतरीन डेस्टिनेशन

यह सब इसलिए जरूरी है क्योंकि जब आप गहरी बर्फ में उतरेंगे और हर कदम पर पैर धंसेंगे, तब आपकी यही पुरानी मेहनत और स्टैमिना ही आपको सहारा देगी. फिटनेस अच्छी होगी तो आप वहां सिर्फ बचने की कोशिश नहीं करेंगे, बल्कि पहाड़ों की असली खूबसूरती का जी भरकर आनंद उठा पाएंगे. याद रखिए, ठंडे मौसम में शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए भी एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत होती है, इसलिए तैयारी में कोई भी ढिलाई आपको भारी पड़ सकती है.

बर्फ में शरीर गर्म रखने का अचूक तरीका

सर्दियों में ट्रेकिंग के दौरान अगर कोई आपका सबसे बड़ा दुश्मन है, तो वो हैं आपके गलत कपड़े. अक्सर लोग जोश-जोश में एक बहुत भारी-भरकम जैकेट पहन लेते हैं और उन्हें लगता है कि बस अब ठंड उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी. लेकिन, पहाड़ों पर यह तरीका पूरी तरह फेल हो जाता है. क्योंकि ट्रेकिंग का असली गुरुमंत्र है लेयरिंग. इसका सीधा सा मतलब है कि एक मोटा कोट लादने के बजाय कपड़ों की तीन अलग-अलग परतें पहनें. सबसे पहले शरीर से सटा हुआ थर्मल, उसके ऊपर एक गर्म फ्लीस या स्वेटर और सबसे आखिरी में एक ऐसी जैकेट जो हवा और पानी को रोक सके. इस तीन परतों वाले फॉर्मूले का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आप चढ़ाई करेंगे और शरीर पसीने से गर्म होने लगेगा, तो आप एक परत उतार सकते हैं. वहीं जैसे ही आप सुस्ताने के लिए रुकेंगे और ठंड लगेगी, तो उसे वापस पहन सकते हैं.

एक और जरूरी बात गांठ बांध लीजिए, अपनी पैकिंग से जींस और सूती कपड़ों को पूरी तरह बाहर कर दें. ये कपड़े पसीना सोख लेते हैं और एक बार गीले हुए तो फिर सूखने का नाम नहीं लेते. ऐसे में ये आपके शरीर की गर्मी को सोखकर आपको बीमार कर सकते हैं. इसलिए पहाड़ों पर हमेशा ऐसे कपड़े पहनें जो हल्के हों और जल्दी सूख जाएं.

हाइड्रेशन का रखें पूरा ख्याल

पहाड़ों की ऊंचाइयों पर जब बर्फीली हवाएं चेहरे को छूती हैं, तो एक अजीब सी दिक्कत पेश आती है, इस दौरान हमें प्यास का अहसास ही नहीं होता. लेकिन, यहीं पर शरीर धोखा खा जाता है और हम डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं. दरअसल, ये ठंडी और शुष्क हवाएं आपके शरीर की नमी को बड़ी तेजी से चुराती हैं, इसलिए प्यास लगे या न लगे, हर थोड़ी देर में घूंट-घूंट पानी पीना बेहद जरूरी है. कोशिश करें कि अपने साथ एक इंसुलेटेड (गर्म पानी वाली) बोतल रखें, ताकि कंपाने वाली ठंड में पानी बर्फ जैसा ठंडा न हो जाए.

इसके साथ ही एक बात और समझ लीजिए, जैसे-जैसे आप ऊपर की ओर चढ़ाई करते हैं, आपके शरीर का इंजन ज्यादा ईंधन यानी एनर्जी की मांग करने लगता है. कड़ाके की ठंड में खुद को गर्म रखने के लिए हमारा शरीर दोगुनी तेजी से कैलोरी खर्च करता है. इसीलिए अपने बैग में मुट्ठी भर मेवे, चॉकलेट और एनर्जी बार्स जैसे स्नैक्स हमेशा तैयार रखें. हर एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा कुछ न कुछ खाते रहें ताकि आपकी ताकत का लेवल कभी नीचे न गिरे. याद रखिए, बर्फीले पहाड़ों पर सही समय पर पानी पीना और खाना ही आपकी असली सुरक्षा की गारंटी है.

भारत में सर्दियों के 8 बेहतरीन पर्यटन स्थल

1.गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर): भारत का सबसे फेमस स्कीइंग डेस्टिनेशन है। यहां की पाउडर स्नो और लंबी ढलानें प्रोफेशनल स्कीअर्स को खास तौर पर आकर्षित करती हैं। गुलमर्ग गोंडोला एशिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक है जो स्कीइंग के अनुभव को और रोमांचक बना देती है।

2.औली (उत्तराखंड): औली को भारत का स्कीइंग हब कहा जाता है। यहां की ढलानें बिगिनर्स और इंटरमीडिएट स्कीअर्स दोनों के लिए परफेक्ट हैं। औली में हर साल नेशनल और इंटरनेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप आयोजित की जाती हैं जिससे इसकी पहचान और भी मजबूत होती है।

औली (उत्तराखंड)

3.केदारकांठा – बर्फीली घाटियों का राज
केदारकांठा ट्रेक सर्दियों में एक मध्यम स्तरीय अभियान है जो लगभग छः दिन का होता है। यहाँ आप घने ओक और पाइन के जंगलों से होकर गुजरते हैं। जब आप इस ट्रेक पर कैंपिंग करते हैं, तो आपको एक ऐसी शांति मिलती है जो शहरों में कभी नहीं मिल सकती। बर्फ से ढकी घाटियां, साफ नीले आसमान, और दूर तक फैली हुई पहाड़ियों का दृश्य आपकी आत्मा को शांत कर देता है।

Also read – 12 Best Family Holiday Destinations in India 2025

4.सोलंग वैली (हिमाचल प्रदेश): मनाली के पास स्थित एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां स्कीइंग के साथ स्नोबोर्डिंग और अन्य विंटर एक्टिविटीज का भी मजा लिया जा सकता है। पहली बार स्कीइंग ट्राय करने वालों के लिए यह जगह काफी सुरक्षित मानी जाती है।

5.जैसलमेर, राजस्थान – सर्दियों में राजस्थान का ये रेतीली जगह भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। साल भर जैसलमेर में काफी गर्मी होती है। इस मौसम में जैसलमेर यात्रियों को अपनी ओर खींचता है। यहां आपको ऊंट की सवारी करने को मिलती है। रेगिस्तान में कैंपिंग का आनंद, पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग और ड्यून बैशिंग करने के विकल्प मिलते हैं।

6.कुफरी (हिमाचल प्रदेश): शिमला के पास स्थित एक फैमिली-फ्रेंडली स्कीइंग डेस्टिनेशन है। यहां हल्की ढलानें और आसान ट्रैक्स बच्चों और नए स्कीअर्स के लिए उपयुक्त हैं।

7.बिनसर, उत्तराखंड – उत्तराखंड की शांति पसंद है तो यहां बिनसर नाम का एक छोटा सा हिल स्टेशन स्थित है। आप इस बिनसर हिल स्टेशन पर जा सकते हैं और सर्दियों में पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहां से आपको केदारनाथ और नंदा देवी चोटियों का अद्भुत नजारा दिखता है। प्रकृति प्रेमियों का ये जगह जरूर पसंद आएगी।

8.नारकंडा और पहलगाम: उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो भीड़ से दूर शांत वातावरण में स्कीइंग करना चाहते हैं। इन जगहों पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है।

 पहलगाम

विंटर कैंपिंग के लिए आवश्यक टिप्स और सुझाव

भारत में सर्दी का मौसम आमतौर पर दिसंबर से फरवरी तक माना जाता है। इस समय विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग मौसमी परिस्थितियां होती हैं। हिमालय में दिसंबर-जनवरी में अधिकतर क्षेत्र बर्फ से ढके होते हैं, जबकि राजस्थान में दिसंबर-फरवरी सर्दी के लिए आदर्श माना जाता है। अपनी गंतव्य के अनुसार सही समय का चयन करना आपकी यात्रा को सुखद बनाता है।

उचित उपकरण और कपड़े ले जाएं
विंटर कैंपिंग के लिए गर्म और उपयुक्त कपड़े बहुत आवश्यक हैं। थर्मल अंडरवियर, गर्म जैकेट, सर्दियों की टोपी, दस्ताने, और ऊनी मोजे आवश्यक हैं। एक गुणवत्ता वाला स्लीपिंग बैग जो सर्दियों के लिए तैयार हो, बहुत महत्वपूर्ण है। एक अच्छा तंबू, जो हवा और बर्फ को रोक सकता हो, भी जरूरी है।

शारीरिक तैयारी और स्वास्थ्य
विंटर कैंपिंग एक शारीरिक चुनौती होती है। इसलिए यात्रा से पहले अपने शरीर को तैयार करें। कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम और जॉगिंग आपके शरीर को ठंड के लिए तैयार करती है। साथ ही, पर्याप्त पानी पीते रहें, भले ही आपको प्यास न लगे। ऊँचाई पर माउंटेन सिकनेस से बचने के लिए धीरे-धीरे ऊँचाई पर चढ़ें।

Also read – Top 18 Road Trip in India Destinasion Travel Fun 2025

स्थानीय मार्गदर्शक और सुरक्षा
यदि आप किसी दूरस्थ क्षेत्र में कैंपिंग कर रहे हैं, तो अनुभवी स्थानीय मार्गदर्शक को नियुक्त करना बहुत जरूरी है। वे रास्ते, मौसम, और खतरों के बारे में जानकारी देते हैं। साथ ही, किसी विश्वस्त व्यक्ति को अपनी यात्रा की जानकारी दें। एक अच्छा फर्स्ट एड किट और रोशनी (टॉर्च, लैंटर्न) हमेशा अपने पास रखें।

पर्यावरण के साथ जिम्मेदारी
कैंपिंग करते समय पर्यावरण की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। अपने कचरे को सही जगह पर फेंकें, किसी भी पौधे को न तोड़ें, और जंगल में आग लगाते समय सावधानी बरतें। प्रकृति हमें एक सुंदर अनुभव देती है, और हम उसे संरक्षित रखने के लिए बाध्य हैं।

पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत में शीतकालीन अवकाश के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

भारत घूमने के लिए जनवरी और फरवरी सबसे अच्छे महीने हैं क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा रहता है।

भारत में और कौन-कौन सी जगहें घूमी जा सकती हैं?

भारत में घूमने लायक कई जगहें हैं। आप उदयपुर, खजुराहो, मसूरी और नैनीताल जैसी जगहों को देख सकते हैं।

क्या मैं जनवरी में भारत में समुद्र तट पर छुट्टियां मना सकता हूँ?

जनवरी का महीना गोवा और केरल के समुद्र तटों पर घूमने के लिए बेहतरीन समय है। मौसम सुहावना होता है और आप जल क्रीड़ाओं का आनंद ले सकते हैं और तटीय शहरों को भी घूम सकते हैं।

क्या भारत में सर्दियों के दौरान भाग लेने लायक कोई सांस्कृतिक या उत्सवपूर्ण कार्यक्रम होते हैं?

जनवरी सांस्कृतिक आयोजनों से भरा महीना होता है। उदाहरण के लिए, जयपुर में प्रसिद्ध जयपुर साहित्य महोत्सव आयोजित होता है, जबकि गोवा में नए साल के दौरान और उसके बाद कई उत्सव मनाए जाते हैं।

Leave a Comment