TRAVEL HERE ➤
LATEST POSTS LOADING...

Low price best hill station in India कम कीमत में भारत का सबसे अच्छा हिल स्टेशन घूमने का उठाए आनंद

TRAVEL HERE   ➤
TLA
By Travel Life Angel Updated: May 13, 2026
f 𝕏 +

हम सभी अपनी लाइफ में इतने व्‍यस्‍त हो गए हैं, कि रोजाना कि दिनचर्या बहुत बोरिंग सी लगने लगी है। मन करता है, बस उठो और कहीं घूमने के लिए चल दो। कहीं भी घूमने जाने के लिए सबसे पहले दिमाग में ख्याल आता है बजट। अगर बजट कम है, तो ऐसी जगह ढूंढना मुश्किल हो जाता है, जहां खर्चा कम हो। पर आप चिंता मत कीजिए। भारत में हर तरह के लोगों के लिए घूमने फिरने के लिए बहुत कुछ है। हम यहां आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बहुत कम कीमत में जिन्दगी के असली मजे ले सकेंगे। जिन्‍दगी में जन्‍नत देखनी है, तो बुढ़ापे से पहले ही इन जगहों पर जरूर घूम आइए।

Low price best destinasion

जब भी मन थक जाता है और शांति की तलाश होती है, तो सबसे पहले दिमाग में पहाड़ों का ख्याल आता है. ठंडी हवा, हरियाली, बादल और सुकू, यही पहाड़ों की पहचान है. हालांकि, शिमला, मनाली, नैनीताल जैसे हिल स्टेशन बहुत मशहूर हैं, लेकिन वहां भीड़ और खर्च दोनों ज्यादा हो गए हैं. ऐसे में बहुत से लोग चाहते हैं कि कोई ऐसी जगह मिले जहां कम पैसे में, कम भीड़ में और ज्यादा सुकून के साथ छुट्टियां बिताई जा सके. अच्छी बात ये है कि भारत में ऐसे कई Hidden हिल स्टेशन हैं, जो अब भी भीड़-भाड़ से दूर हैं और जेब पर भारी भी नहीं पड़ते तो आइए भारत के ऐसे ही खूबसूरत और सस्ते हिल स्टेशनों के बारे में जानते हैं.

उदयपुर – उदयपुर भारत का सबसे आकर्षक शहर है। झीलों की नगरी के नाम से जाना जाने वाला राजस्‍थान का यह शहर देशी और विदेशी लोगों का फेवरेट है। यहां आकर आप फुल रोमांस भी कर सकते हैं, वो भी बहुत सस्‍ते में। कहने को यहां कई पुराने पैलेस और महल हैं, जो पर्यटकों को स्‍टे का ऑप्‍शन देते हैं, लेकिन आप यहां कम बजट में होटल लेकर शेयरिंग डॉर्मिटरी बुक करके उदयपुर में टेस्‍टी फूड का मजा ले सकते हैं। रहने से लेकर खाने तक का खर्च कुल 700 से 1000 रुपए तक पड़ेगा। पिछोला झील, सिटी पैलेस, एकलिंग मंदिर यहां देखने

गोवा – गोवा सुनने में ही सबसे ज्‍यादा महंगी जगह लगती है। लेकिन ऐसा नहीं है। जब बात घूमने की हो, तो कम बजट में घूमने के लिए गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन है। कम खर्च में घूमने का मजा लेना चाहते हैं, तो शुरुआत साउथ गोवा से करनी होगी। उसके बाद नॉर्थ गोवा की ओर रुख करें। गोवा में टूरिस्ट के लिए होटल, विला, रिजॉर्ट और धर्मशालाएं भी हैं। आप अपने बजट को ध्‍यान में रखते हुए कहीं भी ठहर सकते हैं। यहां रहने और खाने के लिए आपको 700 से लेकर 1500 रुपए तक खर्च करने होंगे।

अरुणाचल प्रदेश – 5000 रुपये से कम के बजट में घूमने के लिए तवांग भी बेस्ट डेस्टिनेशन है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित इस जगह पर कई सुंदर मठ हैं। दरअसल, दलाई लामा का जन्म यहां हुआ था। इसीलिए तवांग आध्यात्मिकता से जुड़ा एक प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता पर्यटन स्थल हैं। यहां आप सुंदर आर्किड अभयारण्य और टिपी ऑर्किड अभयारण्य घूम सकते हैं। दिल्ली से तवांग के लिए ट्रेन मिल जाएगी। सस्ते होटल रूम और अच्छा खाना यहां बजट में मिल जाएगा।

See also  नेपाल है अत्यंत शांत और रोचक Nepal is a very calm and interesting hill station

Also read – कोरबा में घुमने के लिए 9 बेस्ट HILL STATION in 2025

अमृतसर – पंजाब में स्थित अमृतसर सबसे सस्ती जगहों में से एक है. यहां के स्वर्ण मंदिर के बारे में तो क्या ही कहना. स्वर्ण मंदिर में रहने से लेकर खाने तक की सारी सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा, आप वाघा बॉर्डर, राम तीर्थ मंदिर, जलियांवाला बाग, पार्टीशन म्यूजियम, साड्डा पिंड आदि को देखने की प्लानिंग भी कर सकते हैं.

कन्याकुमारी – तमिलनाडु राज्य में स्थित कन्याकुमारी भी लो बजट टूरिस्ट स्पॉट है. यहां की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी का संगम देख सकते हैं. यहां पर मौजूद आकर्षक धान के खेतों और नारियल के पेड़ों से आपको लगाव हो जाएगा. यहां के समुद्र तट से आप सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे का आनंद ले सकते हैं.

कसोल – प्रकृति की गोद में वक्त बिताना चाहते हैं तो कसोल भी घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. चारों ओर प्राकृतिक नजारों से घिरा कसोल एक बहुत ही खूबसूरत जगह है. यहां पर बहती नदी इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है. कसोल भी आप बहुत कम पैसों में घूम सकते हैं.

शिलांग – घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नॉर्थ ईस्ट साइड शिलांग जा सकते हैं. यह एक बहुत ही बेहतरीन खूबसूरत जगह है. शिलांग में आपको चारों तरफ खूबसूरत नजारे ही देखने को मिलेंगे. यहां घूमने के लिए आपकी जेब में 10 से 12 हजार भी रहेंगे तो आप आराम से घूम सकते हैं. यहां पर एक से बढ़कर एक सुंदर-सुंदर घूमने की जगह है.जैसे नॉहकलिकई फॉल, मावफ्लांग सेक्रेड जंगल, रूट ब्रिज, एलिफेंटा फॉल

वाराणसी – वाराणसी भारत की आध्यात्मिक राजधानी है। शहर में कई तरह के मंदिर होने की वजह से इसे “मंदिरों का शहर” भी कहा जाता है। वाराणसी पवित्र गंगा नदी की वजह से भी लोगों द्वारा सबसे ज्यादा देखा जाता है। ये जगह अपने सस्ते खाने, रहने और शांत वातावरण के कारण सालभर पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। वाराणसी में रहने से लेकर खाने तक के लिए 500 से 1000 रुपए तक का खर्चा आता है।

See also  कोरबा शहर है घूमने लायक बहुत खुबसूरत स्थान Hill station of Korba

Also read – Best hill station in Delhi दिल्ली का सबसे सुंदर हिल स्टेशन

गोकर्ण – अगर आप कम बजट में भारत में घूमने की जगहों की तलाश कर रहे हैं और शांति से अपनी यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं, तो Gokarna से बेहतर कोई जगह नहीं है। आपको बता दें कि गोकर्ण कर्नाटक का एक छोटा सा शहर है जो अपने समुद्र तट और मंदिर के कारण पवित्रता और मोक्ष की तलाश में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक गोकर्ण आते हैं। आप प्राचीन समुद्र तटों और लुभावने परिदृश्य का आनंद लेते हुए गोकर्ण में समुद्र तटों के चारों ओर जाने के लिए स्थानीय मछुआरों से नाव किराए पर ले सकते हैं।

ओरछा – ओरछा मध्य प्रदेश की काफी शांत और खूबसूरत जगह है। वैसे तो ये बहुत ही छोटी सी जगह है लेकिन पर्यटकों के बीच काफी पॉपुलर है। एक से दो दिन काफी हैं इस जगह को घूमने के लिए। ओरछा को रामराजा सरकार की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। ओरछा आएं तो यहां राजा महल, जहांगीर महल, शीश महल, चतुर्भुज मंदिर, रामराजा मंदिर, लक्ष्मी पैलेस और बेतवा नदी के किनारे बने कंचना घाट को देखना मिस न करें।

श्रीलंका – पड़ोसी देश श्रीलंका भी घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. अगर आप कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए भी श्रीलंका अच्छी डेस्टिनेशन है. इसके अलावा श्रीलंका में रावण वाटरफॉल, गल विहार, नाइन आर्च ब्रिज, मिनटेल, दांबुला गुफा मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं. भारतीय 1 रुपया श्रीलंका में लगभग

Also read – छत्तीसगढ़ में 20 सर्वश्रेष्ठ जगह गर्मी में घूमने के लिए

डलहौजी – डलहौजी- अगर घूमने के लिहाज से बात की जाए तो हिमाचल का कोना-कोना खुबसूरत और बेहतरीन है। लेकिन डलहौजी की बात ही अलग है यहां अगर आप छुट्टी बिताने जाते हैं तो आपके छुट्टी का मजा दुगुनी हो जाएगी। यहां आप सच दर्रा, गंजी पहाड़ी, पंचपुला झरना, चामुंडा देवी मंदिर, बकरोटा हिल्स भी देख सकते हैं। डलहौजी घूमने के लिए आपका खर्च 3 दिनों के लिए लगभग 5 से 6 हजार हो सकता है।

कम बजट वाले सस्ते हिल स्टेशन:

  • ऋषिकेश उत्तराखंड: इसे बजट-अनुकूल हिल स्टेशन माना जाता है और ₹2,000 में 2-3 दिन घूमा जा सकता है। आप यहाँ बस या ट्रेन से पहुँचकर अपनी यात्रा को और भी सस्ता बना सकते हैं।
  • माउन्ट आबू राजस्थान: यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जहाँ कम खर्च में घूमा जा सकता है। दिल्ली से लगभग 800 किमी दूर होने के कारण यह दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
  • पंचमंडी मध्य प्रदेश: सतपुड़ा की पहाड़ियों पर स्थित यह मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहाँ झरने, गुफाएँ और ट्रैकिंग जैसे कई विकल्प हैं।
  • लेशडाउन , उत्तराखंड: अगर आप 10,000 रुपये के बजट में घूमना चाहते हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प है। यहाँ का शांत और शुद्ध वातावरण बहुत सुकूनदायक है।
  • माथेरान , महाराष्ट्र: यह वेस्टर्न घाट में स्थित एक खूबसूरत और पर्यावरण के अनुकूल हिल स्टेशन है। यहाँ किसी भी तरह के वाहन की अनुमति नहीं है और आपको पैदल या घुड़सवारी करके घूमना होता है। 
See also  सावन में शिव भक्तों का मनोकामना पूरी होती हैं इन गुफाओं में जा कर

Ask question

1. सबसे सस्ता हिल स्टेशन कौन सा है?
ऋषिकेश, उत्तराखंड – Rishikesh, Uttarakhandयहां घूमना काफी बजट फ्रेंडली है। ऋषिकेश में आप करीब 2 हजार रुपये में दो से तीन दिन आराम से घूम सकते हैं। कम पैसे में इस हिल स्टेशन की यात्रा करने के लिए आप बस या ट्रेन से यात्रा करके भी यात्रा को बजट में रख सकते हैं।
2.भारत का नंबर वन हिल स्टेशन कौन सा है?
ऊटी, तमिलनाडुऊटी दक्षिण भारत के सबसे बेहतरीन हिल स्टेशनों में से एक है। यह उन लोगों के लिए लोकप्रिय है जो प्रकृति की सुंदरता, आराम और ऐसी गतिविधियों में भाग लेना चाहते हैं जो उनकी यात्रा डायरी में नए अनुभव जोड़ सकें। आरामदायक कॉटेज का आनंद लें और लुभावने दृश्यों के लिए बागानों के किनारे ट्रेकिंग करें।
3.पहाड़ों की रानी हिल स्टेशन कहाँ है?

मसूरी जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है। ब्रिटिश काल से ही यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। ये जगह द‍ेहरादून से 38 किलोमीटर की दूरी पर स्‍थि‍त है।25 Jul 2025

Anju Ratre

Leave a Comment