Republic Day Weekend: अगर आप इस रिपब्लिक डे वीकेंड पर शिमला की भीड़ भरी सड़कों, मनाली के ट्रैफिक जाम, या ऊटी में टूरिस्ट की भीड़ से थक गए हैं, तो भारत में एक शांत और अनोखी जगह आपका इंतज़ार कर रही है. देश के कई राज्यों में सिर्फ़ हिल स्टेशन है. आइए इन भारतीय राज्यों पर करीब से नज़र डालते हैं जहां सिर्फ़ हिल स्टेशन है और आपको अपनी अगली ट्रिप वहीं क्यों प्लान करनी चाहिए.
26 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन
बात है 26 जनवरी, 1930 की, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का ऐलान किया था. इस दिन को देशभर ने गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया गया था. भारत की आजादी के उपरांत संविधान सभा ने देश के कॉन्स्टिट्यूशन तैयार करने का काम शुरू किया. संविधान को 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था फिर इसके बाद 26 जनवरी, 1950 को देश में लागू किया गया था. संविधान लागू करने के बाद भारत ने ब्रिटिश शासन से खुद को मुक्त किया और एक नए युग की शुरुआत की. अब क्योंकि देश ने 1930 को पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी और यही कारण है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मना
गणतंत्र दिवस का बड़ा है महत्व
गणतंत्र दिवस का महत्व हर देशवासी जानता है क्योंकि ये दिन हम सभी को याद दिलाता है कि हम सब एक हैं. विभिन्न जाति, धर्मों और संस्कृतियों को एक होने का अवसर मिलता है. संविधान का महत्व क्या है इसकी भी याद दिलाता है. हर बार की तरह इस बार भी कर्तव्य पथ पर एक बड़ी परेड आयोजित की जाती है और इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है, जो देश का सर्वोच्च सम्मान है.
Also read – स्वतंत्रता दिवस 2025: दिल्ली के नजदीक 15 अगस्त पर घूमने की बेहतरीन जगह
गणतंत्र दिवस पर किन जगहों की कर सकते हैं सैर
- इंडिया गेट
दोस्तों या परिवार के साथ गणतंत्र दिवस पर इंडिया गेट (India Gate) जा सकते हैं. इंडिया गेट पिकनिक के लिए परफेक्ट है. यहां पर आप खुद को इतिहास का हिस्सा बनते हुए महसूस कर पाएंगे. बच्चों को खासतौर से यहां लेकर जाया जा सकता है.
- लाल किला
गणतंत्र दिवस के दिन लाल किला जा सकते हैं. लाल किला एतिहासिक जगह होने के साथ ही यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में भी शामिल है. दिल्ली में स्थित लाल किला घूमने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं.
- कारगिल वॉर मेमोरियल
बच्चों को गणतंत्र दिवस के दिन कारगिर वॉर मेमोरियल लेकर जा सकते हैं. यहां जाकर आप भारतीय सेना के उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं जिन्होंने देश के नाम अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे
- वाघा बोर्डर
अमृतसर के करीब स्थित वाघा बोर्डर पर गणतंत्र दिवस के दिन जाने पर आपकी रगों में देशभक्ति का लहू दौड़ने लगेगा. यहां साल 1959 से हर दिन फ्लैग लोअरिंग सेरेमनी होती है. भारत (India) और पाकिस्तान दोनों देशों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना वाघा बोर्डर आते हैं.
- झांसी का किला
अगर आप गणतंत्र दिवस पर कहीं दूर निकलना चाहते हैं तो झांसी का किला घूमकर आ सकते हैं. झांसी का किला (Jhansi Fort) एक एतिहासिक इमारत है जहां रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की थी और जंग लड़ी थी
Republic Day 2026 long weekend
जनवरी का मौसम भारत के कई हिस्सों में घूमने के लिए एकदम सही रहता है. कहीं हल्की ठंड, कहीं बर्फ की चादर, तो कहीं सुकून भरी हरियाली. अगर आप भी सोच रही हैं कि इस बार छुट्टियों को यूं ही बर्बाद न किया जाए, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको भारत की ऐसी 12 जगहों के बारे में बता रहे हैं,
1.मोरनी हिल्स, हरियाणा: शिवालिक रेंज की तलहटी में बसा, मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है. चंडीगढ़ से लगभग 45 किलोमीटर दूर, यह पहाड़ी इलाका राज्य के समतल मैदानों से ऊपर उठता है, जहां से देवदार के पेड़ों से ढकी ढलानों और चमकती झीलों के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं. ट्रेकिंग, बर्डवॉचिंग और बोटिंग के लिए आदर्श, मोरनी की दो झीलें इसके सबसे लोकप्रिय आकर्षण हैं.
2.माउंट आबू, राजस्थान: राजस्थान के रेगिस्तानी राज्य में, अरावली रेंज में 1,220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट आबू एकमात्र हिल स्टेशन है. अपनी ठंडी जलवायु और हरी-भरी हरियाली के लिए जाना जाने वाला, यह नीचे के शुष्क परिदृश्यों के विपरीत एक अलग नज़ारा पेश करता है.
3.हाफलोंग, असम: “पूरब का स्विट्जरलैंड” के नाम से मशहूर, हाफलोंग असम का एकमात्र हिल स्टेशन है. दीमा हसाओ जिले में स्थित, यह अपनी लुढ़कती पहाड़ियों, ऑर्किड के फूलों और जीवंत आदिवासी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है. हाफलोंग झील बोटिंग के लिए एक शांत और सुरम्य स्थान है, जबकि आसपास के गांव दिमासा परंपराओं की झलक दिखाते हैं. पक्षी प्रेमी दुर्लभ प्रजातियों को देखने के लिए यहां आते हैं, और पास के चाय बागान इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ाते हैं.
Also read – Indian Destinations to visit in August 2025
4.दारिंगबाड़ी, ओडिशा: “ओडिशा का कश्मीर” के नाम से मशहूर, दारिंगबाड़ी राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो कंधमाल जिले में स्थित है. समुद्र तल से 915 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान अपने देवदार के जंगलों, कॉफी बागानों और सर्दियों के महीनों में कभी-कभी होने वाली बर्फबारी के लिए प्रसिद्ध है. डोलुरी नदी, हिल व्यू पार्क और आस-पास के झरने इसे एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं.
5.सापुतारा, गुजरात: सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में बसा सापुतारा गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 1,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह हिल स्टेशन अपने सुहावने मौसम, आदिवासी विरासत और हरे-भरे नजारों के लिए मशहूर है. सापुतारा झील, आर्टिस्ट विलेज और रोपवे यहाँ के लोकप्रिय आकर्षण हैं. यह हिल स्टेशन जैव विविधता वाले डांग्स जंगलों का प्रवेश द्वार भी है.
6.चित्रकूट, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश अपने मैदानों और तीर्थ स्थलों के लिए ज़्यादा मशहूर है, लेकिन चित्रकूट इसका एकमात्र पहाड़ी क्षेत्र है. रामायण से जुड़ा चित्रकूट पहाड़ियों, नदियों और जंगलों से घिरा एक आध्यात्मिक स्थान है. कामदगिरि पहाड़ी, रामघाट और गुप्त गोदावरी गुफाएं यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं. चित्रकूट पौराणिक कथाओं और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनोखा संगम है, जो इसे शांति और सांस्कृतिक अनुभव चाहने वालों के लिए एक खास जगह बनाता है.
7.आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को कभी न कभी ब्रेक की जरूरत होती है. रोज का काम, ट्रैफिक, जिम्मेदारियां और स्क्रीन के सामने लंबा वक्त दिमाग को थका देता है. ऐसे में छोटी लेकिन सही ट्रिप आपको फिर से तरोताजा कर सकती है. Republic Day का ये लॉन्ग वीकेंड खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें ज्यादा छुट्टियां लेने की जरूरत नहीं पड़ती और कम बजट में भी बढ़िया घूमना संभव है.
8.राजस्थान – कम दिनों में रॉयल फील अगर कम समय में ज्यादा घूमना चाहती हैं, तो राजस्थान एक शानदार ऑप्शन है. जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर जैसी जगहें तीन दिनों में आसानी से कवर हो जाती हैं. जनवरी में यहां का मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा रहता है. किले, झीलें, लोकल फूड और रंगीन बाजार आपका दिल खुश कर देंगे. बजट ट्रिप के लिए भी राजस्थान बेस्ट माना जाता है.
9.शिमला – सर्दियों का जादू हिल स्टेशन पसंद करने वालों के लिए शिमला हमेशा से फेवरेट रहा है. दिल्ली और आसपास के शहरों से यहां पहुंचना आसान है. Republic Day के आसपास यहां ठंड अपने पूरे रंग में होती है और अगर किस्मत अच्छी रही तो बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. मॉल रोड, कुफरी और आसपास की जगहें तीन दिन में आराम से घूमी जा सकती हैं
10.ऋषिकेश – सुकून और एडवेंचर का मेल अगर आप ट्रिप में कुछ अलग चाहती हैं, तो ऋषिकेश बढ़िया चॉइस है. यहां शांति भी मिलेगी और एडवेंचर भी. गंगा किनारे बैठकर सुकून के पल बिताने के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग का मजा भी लिया जा सकता है. दोस्तों के साथ या सोलो ट्रिप के लिए ये जगह परफेक्ट है.
11.पचमढ़ी – नेचर के करीब मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी उन लोगों के लिए है, जो भीड़ से दूर रहना चाहते हैं. हरियाली, झरने, गुफाएं और शांत माहौल इसे खास बनाते हैं. यहां का नेचुरल ब्यूटी आपको पहली नजर में पसंद आ जाएगी. Republic Day के लॉन्ग वीकेंड पर यहां जाकर सच में मन हल्का हो जाता है.
12.लैंसडाउन – शांत और खूबसूरत उत्तराखंड का लैंसडाउन छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती, इसलिए ये कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए अच्छा ऑप्शन है. दो से तीन दिन की छुट्टी में यहां आराम से घूम सकते हैं. ठंडी हवा, पहाड़ों के नजारे और सुकून भरा माहौल आपको जरूर पसंद आएगा.
Best places near Delhi for Republic Day:
1.ताजमहल में मनाएं वीकेंड
इस लिस्ट में पहला नाम आगरा का है, जहां जाने में कार से आपको 3-4 घंटे का समय लगता है। दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 230 किमी है। ये शहर ताजमहल के कारण जाना जाता है, जिसमें आपको मुगल युग की झलक दिखाई देगी। इसके अलावा आप यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट फतेहपुर सीकरी, आगरा किला और मेहताब बाग भी घूम सकते हैं।
2.जयपुर
अगर आप थोड़ी दूरी और तय कर सकते हैं तो आप जयपुर के बारे में भी सोच सकते हैं, जो दिल्ली से लगभग 280 किमी दूर है। कार से ये दूरी तय करने में आपको 5-6 घंटे का समय लग सकता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। ये शहर अपने शानदार महलों, किलों और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां आप आमेर किला, सिटी पैलेस और हवा महल जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
3.ऋषिकेश
ऋषिकेश की दूरी दिल्ली से लगभग 240 किमी है, जिसमें 5-6 घंटे लग सकते हैं। इसे विश्व की योग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। ऋषिकेश में आप गंगा नदी के किनारे समय बिता सकते हैं या लक्ष्मण झूला देख सकते हैं। इसके अलावा अगर योग करना चाहते हैं तो क्लास ज्वॉइन हो सकते हैं। आप व्हाइट-वाटर राफ्टिंग और लोकल जगहों पर ट्रेकिंग के बारे में सोच सकते हैं।
Also read – Dilhi 15 near best hill station दिल्ली 15 सबसे नजदीक हिल स्टेशन
4.नीमराना
अगर आप ट्रेवल में बहुत ज्यादा समय नहीं देना चाहते हैं तो आप नीमराना के बारे में सोच सकते हैं। नीमराना दिल्ली से लगभग 120 किमी दूर है, जिसे तय करने में आपको 2-3 घंटे का समय लग सकता है। ये जगह अपने शानदार 15वीं सदी के किलों के लिए जानी जाती है, जिसे फिलहाल हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। आप यहां एक वीकेंड बिता सकते हैं और स्वादिष्ट राजस्थानी खाने का स्वाद ले सकते हैं। इस किले में जिप-लाइनिंग और खूबसूरत बगीचे भी हैं, जो आपके लिए खास है।
5.मसूरी
अगर आप पहाड़ों में अपना वीकेंड बिताना चाहते हैं तो मसूरी एक सही विकल्प हो सकता है। मसूरी दिल्ली के पास सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है। यह अपने शानदार नजारों और मौसम के लिए मशहूर है । आप यहां कैमल्स बैक रोड, गन हिल और केम्प्टी फॉल्स जैसी जगहें देख सकते हैं।
छोटी छुट्टी, बड़ी खुशी Republic Day 2026 का लॉन्ग वीकेंड घूमने का शानदार मौका लेकर आ रहा है. सही प्लानिंग के साथ आप कम समय और बजट में भी बढ़िया ट्रिप कर सकती हैं. चाहे पहाड़ पसंद हों, एडवेंचर या फिर शांति, इन जगहों में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है. तो इस बार छुट्टियों को सोने में नहीं, घूमने में खर्च कीजिए और साल की शुरुआत यादगार बनाइए.Y