';
TRAVEL HERE ➤
LATEST POSTS LOADING...

Singapur best tourist places सिंगापुर सर्वोत्तम पर्यटन स्थल

Travel   ➤
TLA
By Travel Life Angel Updated: May 13, 2026

Last updated on May 12th, 2026 at 12:29 pm

अगर आप भी विदेश भ्रमण करना चाहते हैं तो सिंगापुर द्वीप को चुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि यहां पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं।

यह ऐसा शहर है, जहां लोग खुद-ब-खुद आते हैं और यहां की यात्रा के बाद बार-बार आना चाहते हैं। सिंगापुर जाने की बात सुनकर ही मन खुशी से झूम उठता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कम समय में सिंगापुर ने खुद को निखारा है और पर्यटन व व्यापार की दृष्टि से एक बड़ा केंद्र बन गया है। सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में तीन संग्रहालय, जुरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर, सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग शामिल हैं।सिंगापुर दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। वैसे तो सिंगापुर को सिंहों का पुर माना जाता है यानी इसे सिंहों का शहर भी कहा जाता है। इस शहर को प्रकृति का वरदान प्राप्त है। यहां मुख्य रूप से चाइनीज और अंग्रेजी भाषा प्रचलित हैं। यहां कई मनोरंजक स्थल हैं, साथ ही यह आधुनिक तकनीक तथा सर्वसुविधा युक्त संपन्न शहर है। 

अन्य आकर्षक केंद्र

चाइनाटाउन – सबेरे-सबेरे चाइना टाउन की ओर रुख करके अपनी विमान के सफर की थकान को दूर करें। परंपरा व आधुनिकता को अपने में समेटे शहर के इस सबसे बड़े ऐतिहासिक जिले में चीनी विरासत के राज जानें, यहां के रास्ते स्ट्रीट हॉकरों से भरे रहते हैं और परिवारों द्वारा संचालित प्रतिष्ठान हिप बारों और बुटीक स्टोरों को टक्कर देते हैं। इसके अलावा चाइनाटाउन में बुद्धा टूथ रेलिक टेंपल और म्यूजियम भी स्थित है। अगर आपके पास कुछ समय बचता है तो 320 किलो सोने से बने विशाल स्तूप को देखना न भूलें!

इन्हें भी पढ़ें :- अमेरिका है घूमने के लिए बेस्ट स्थान America is the best place to visit

सिंगापुर रिवर क्रूज़ – चाइनाटाउन के बाद, सिंगापुर रिवर क्रूज़ का आनंद लेने के लिए बोट क्वे को अपना अगला पड़ाव बनाएं। यहां नौकायन करते हुए आधुनिक गगनचुंबी इमारतों के साथ खड़े औपनिवेशिक भवनों का नज़ारा देखें। सिंगापुर के विशाल पुलों और मर्लिओन तथा एस्प्लेनेड जैसे ऐतिहासिक स्थलों को देखने का मौक़ा न चूकें।

मर्लिओन पार्क – सिंगापुर का गौरव समझी जाने वाली और लगभग नौ मीटर की ऊंचाई पर खड़ी मर्लिओन की अनूठी प्रतिमा एक ऐसी पौराणिक रचना है जिसका सिर सिंह का और शरीर मछली का है। सिंगापुर का ट्रेडमार्क, मर्लिओन इस शहर को मछुआरों के गांव की सादगी के रूप में दर्शाता है।

See also  आओ पेरिस की शेयर करे नजदीक से Come let's share Paris up close

द एस्प्लेनेड – लंच के लिए दएस्प्लेनेड को चुनें जो समुद्रतट पर मुख्य प्रदर्शन कला स्थल है। कांच की त्रिकोणीय रचनाओं और छतरियों के माध्यम से वास्तुकला की खूबियों को दर्शाने वाले इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण 600 मिलियन सिंगापुर डॉलर की भारी-भरकम लागत से हुआ था। द एस्प्लेनेड मॉल में कई रेस्टोरेंट और कैफ़े हैं जहां आप खान-पान के साथ इस इलाके की सामान्य चहल-पहल का नज़ारा भी देख सकते हैं।

गार्डन्स बाई द बे – द एस्प्लेनेड से सटा 101 हेक्टेयर का एक प्राकृतिक पार्क है-गार्डन्स बाई द बे। मरीना बे स्काईलाइन के मनमोहक नजारों वाला एक ऐसा फ्लावर डोम है जिसमें सात अलग-अलग “उद्यानों” और जैतून के बागों की खूबसूरती देखने लायक है। ऑर्किड और फर्न के पेड़ों के साथ-साथ ट्रॉपिकल पहाड़ी क्षेत्रों के जीव-जंतुओं से भरे क्लाउड फॉरेस्ट और विशालकाय वृक्ष जैसी संरचनाओं वाले सुपरट्री ग्रोव को प्रकाश एवं संगीत कार्यक्रम, OCBC गार्डन रैप्सोडी जीवंत कर देता है। चाहें तो यहां की हरियाली में सैर-सपाटे का मजा लें या गार्डन्स बाई द बे के सुंदर टेंट में अपने आसपास की खूबसूरती का भरपूर लुत्फ़ उठाएं।

क्लार्क क्वे – शहर के नजारों को देखते हुए दिन भर की थकान को कम करने के लिए क्लार्क क्वे के किसी बार या क्लब में आराम से बैठ कर भरपूर मनोरंजन करें। अगर आप देर रात तक पार्टी करने में रुचि नहीं रखते हैं तो कई तरह की कार्यक्रमों से भरपूर, क्लार्क क्वे ऐसी जगह है जहां लोग अपने आसपास की हर गतिविधि को अपनी यादों में समेटना चाहते हैं।क्लार्क क्वे सिंगापुर नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक जहाजी घाट और सिंगापुर का एक प्रमुख पार्टी सेंटर है। ये बोट क्वे के मुकाबले सिंगापुर नदी के मुहाने के ऊपर स्थित है। फिलहाल यहां जिन पांच वेयरहाउस का फिर से निर्माण किया गया है, उनमें कई रेस्त्रां और पुराने जमाने की चीजों की दुकानें मौजूद हैं। क्लार्क क्वे में 50 से भी ज्यादा होटल हैं, जहां 20 तरह के पकवान परोसे जाते हैं। इसके अलावा यहां बीस से ज्यादा बार, क्लब और पब हैं। दुनिया के सबसे अच्छे पबों में से कुछ क्लार्क क्वे में स्थित हैं।

बोट क्वे: – सिंगापुर नदी के मुहाने पर स्थित बोट क्वे सिंगापुर का एक ऐतिहासिक जहाजी घाट है। यहां की दुकानों को खास तरीके से संरक्षित किया गया है और अब यहां कई पब और रेस्त्रां भी बन गए हैं। इनमें सबसे लोकप्रिय वे डाइनिंग बार हैं जो नदी के किनारे स्थित हैं। वहां भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वहां हिंदी म्यूजिक लाउंज काफी लोकप्रिय है। ऐसे हिंदी म्यूजिक लाउंज में बॉलीवुड गीत भी सुनने को मिलते हैं।, क्लब कोलाबा, तराना, घुंघरू, क्रिश, टेबल, हल्दी जैसे नाम लोकप्रिय हैं।चांगी सी-बीच: यह सिंगापुर का सबसे मशहूर सी-बीच है। यदि आप सिंगापुर के ट्रिप पर हैं तो आपको चांगी बीच जरूर जाना चाहिए। इस जगह पर एक समुद्र तट पार्क है जो सिंगापुर के सबसे पुराने तटीय पार्कों में से एक है। 28 किलोमीटर के समुद्र तट पर एक शांत परिवेश, चांगी बीच में लगभग 3.3 किमी लंबा पार्क है, जो चांगी प्वाइंट और चांगी फेरी रोड (Changi Ferry Road) के बीच स्थित है। परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह बेहतर जगह है। यहां आप सूर्यास्त का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऊंचाई से सिंगापुर की खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो सिंगापुर फ्लायर से भी बेस्ट जगह है।

See also  best tourist place in simla शिमला में 18+ सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

Also read – सिंगापुर के दिलचस्प बातें जानें प्रगतिशील बनने का 6 कारण

Botanical garden – सिंगापुर पर्यावरण के नजरिए से भी बेहतर प्लेस माना जाता है। यहां स्वच्छता का ख्याल रखा जाता है। शायद ही कोई जगह मिले, जहां गंदगी दिख जाए। शहर की शान को बढ़ाती गगनचुंबी इमारतें सुखद अहसास देती हैं। आप सिंगापुर दर्शन के लिए जाएं, तो बॉटेनिकल गार्डन जरूर देखें। यह 158 साल पुराना गार्डन है। इस गार्डन को देखकर आपको लगेगा कि सिंगापुर को प्रकृति का वरदान मिला है। सिंगापुर बोटैनिकल गार्डन 52 हेक्टेयर इलाके में फैला है, जहांं नैशनल ऑर्किड कलेक्शन के तहत तीन हजार से ज्यादा ऑर्किड उगाए गए हैं। यहां की सरकार सुंगेई बुलोह वेटलैंड्स रिजर्व को लोगों को उनके आधुनिक जीवन के तनाव से दूर करने के लिए इसे एक शांत डेस्टिनेशन के रूप में प्रमाेट कर रही है। बूकित तिमाह नेचर रिजर्व एक विशाल प्राकृतिक रिजर्व है, जिसमें बूकित तिमाह हिल्स का ज्यादातर हिस्सा शामिल है और यह इस द्वीप का एकमात्र ऐसा इलाका है, जहां अब भी वर्षा वन मौजूद हैं। जूरोंग बर्ड पार्क में दुनिया भर के विभिन्न तरह के आकर्षक पक्षियों की भरमार है, जिसमें एक हजार फ्लैमिंगो का झुंड भी शामिल है।

खान-पान 

सिंगापुर की पाककला में बहुधर्मीय व्यंजनों का समावेश देखने को मिलता है। यहां फैले फूड स्टॉल्स में विविध प्रकार के व्यंजन मिलते हैं। पाक कला और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जुलाई के महीने सिंगापुर में फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है। सिंगापुर में मेक्डोनाल्ड, पीजा हट, केएफसी, सबवे, बर्गर किंग, जैसे इंटरनैशनल फूड चेन रेस्त्रां भी मिल जाएंगे। हां, अगर आपको च्युइंगम पसंद है, तो सिंगापुर प्रवास के दौरान परेशानी हो सकती है। यहां पर च्युइंगम बैन है। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सिंगापुर सरकार ने साल 1992 को च्युइंगम को बैन कर दिया था।

See also  India ke top best 12 tourist place भारत के शीर्ष 12 पर्यटन स्थल

नाइट लाइफ

सिंगापुर की नाइट लाइफ की खूबसूरती के क्या कहने हैं। लाखों टिमटिमाती डिजाइनर, लेजर लाइटों से लैस यहां की रातें रोशनी में नहा उठती हैं। आर्चर रोड, सिंगापुर रिवर, बरस बासा, बुगीस, सीबीडी और मरीना बे में बोट का रोमांचकारी सफर, नदियों पर लेजर शो रोशनाई का आयोजन, पेड़ पर लिपटी लाइटें, बैठने की बेंच पर भी विशेष प्रकार की लाइट की व्यवस्था सिंगापुर को और भी ज्यादा ज्यादा मनोहर बनाती है।

सिंगापुर का शांत सैर-सपाटे की दृष्‍टि से कई प्रकार के मनोरंजक स्थल मौजूद हैं, जो पर्यटकों का मन लुभाते हैं। विश्व के सबसे प्रमुख बंदरगाहों में से एक सिंगापुर है तथा यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। यहां का हवाई अड्डा आधुनिक तकनीक तथा सर्वसुविधा संपन्न है। यहां के कई मनमोहक दृश्य देखने के बाद आंखों के सामने उन नजरों को हटाना मुश्किल सा लगता है। सिंगापुर का रुख करने के बाद अगर आप वहां भारत देखना चाहते हैं तो एक स्थान ऐसा भी है, जहां पर भारतीय खान-पान और सार‍ी अन्य वस्तुएं आसानी से मिल जाती है। दक्षिण भारतीय उडलैंड होटल के पास आप कई तरह की चीजें देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां अनेक तरह की भारतीय पोशाकें भी आसानी से प्राप्त जाती है। सिंगापुर के बड़े-बड़े बहुमंजिला मॉल्स में भी आपको हर तरह का भारतीय सामान देखने को मिल सकता हैं।

Anju Ratre

Leave a Comment