Last updated on May 18th, 2026 at 10:07 am
इस गर्मियों में घूमने जानें वाले सबसे सुंदर स्थानो का चयन हम इस पोस्ट को लास्ट तक पड़ कर करते हैं जहां बच्चो और बड़ो के छुट्टियों को सुखद और सफर को रोमांटिक बनने के बारे में इस पोस्ट में जानेंगे मई का महीना आते ही हम सभी चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी जगहों की तलाश में लग जाते हैं। लेकिन क्या करें, कोई अच्छी जगह नजर नहीं आती। बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है कि भारत में गर्मियों में कहां घूमें या सबसे अच्छी जगह कौन सी हैं। तो चलिए आज इन सवालों के जवाब देते हैं कि देश में गर्मियों के लिए सबसे अच्छी जगह कहां हैं?
summer vacation
1. गोवा
किसी भी समुद्र के किनारे घूमना मार्च माह में बहुत ही सुहाना और रोमांचक है। इसके लिए आप गोवा, मुंबई, पांडिचेरी, जगन्नाथ, द्वारिका, कोवलम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, लक्ष्यद्वीप, दमण और दीव, अंडमान और निकोबार या फिर मांदरमोनी और दीघा में जा सकते हैं। हालांकि आप मुंबई होते हुए गोवा जाएं जो कि सबसे शानदार है।
2. शिलॉन्ग
यदि आप मार्च के माह में जंगल और बारिश का मजा लेना लेना चाहते हैं तो मेघालय जरूर जाएं। यहां प्रमुख रूप से शिलॉन्ग को जरूर देखें। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। चेरापूंजी का स्थानीय और आधिकारिक नाम सोहरा है जो शिलॉन्ग से 56 किलो मीटर की दूरी पर है। यह खासी पहाड़ी के दक्षिणी किनारें पर स्थित एक छोटा सा कस्बा है। चेरापूंजी 12 महीने ही घनी बारिश के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
Also read – Summer Vacation में घूमने का प्लान? भारत में गर्मी से राहत पाने के लिए इन 14 जगहों पर जरूर जाए
3. मैकलॉडगंज
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मशहूर पर्यटक स्थल मैकलॉडगंज गर्मियों की छुट्टियों के लिए बहुत ही आदर्श स्थान है। यहां जहां तक नजर जाए हिमालय पर्वत श्रृंखला की ऊंची-नीची चोटियां और बर्फ के साथ ही चट्टानों पर खड़े चीड़ और देवदार के हरे-भरे पेड़ किसी के भी मन को अपनी ओर खींचते नजर आते हैं। रात हो या सुबह-शाम ठंडी हवा के झोंके तन बदन को बेहद सुकून देते हैं। दिल्ली से मैकलॉडगंज की दूरी लगभग 450 किलो मीटर है। यहां पर बौद्ध लामा मंदिर, भागसूनाग मंदिर और झरना देखने लायक हैं।
4. अल्मोड़ा
अल्मोड़ा भारत के उत्तराखंड राज्य का एक बहुत ही सुंदर नगर है। इसके पूर्व में पिथौरागढ़ व चम्पावत, पश्चिम में पौड़ी, उत्तर में बागेश्वर, दक्षिण में नैनीताल स्थित है। अल्मोड़ा में घूमने लायक जगह जीरो पाइंट बहुत ही अद्भुत है जो बिनसर अभ्यारण्य में बहुत ऊंचाई पर स्थित है। यहां से आसमान को देखना बहुत ही रोमांचित कर देगा साथ ही यहां से केदारनाथ और नंदादेवी की चोटी को देखना तो आपके आश्चर्य और रोमांच को और भी ज्यादा बढ़ा देगा। यहां से हिमालय की वादियों का दृश्य आपको स्वर्ग में होने का अहसास देगा।
5.कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र हरियाणा के खूबसूरत शहरो मे से एक हैं। हम इसको प्रचीन काल से भी जोड़ते हैं। जहां से महाभारत के युद्ध की शुरुआत हुई थी, यहाँ पर पर्यटक इस खूबसूरत शहर को देखने के साथ -२ इससे जुड़े इतिहास को भी जानने के लिए आते हैं। यहां पर देखने के लिए ब्रह्मा सरोवर, कोस मीनार, शेखचिल्ली का मकबरा, राजा हर्ष का टिला आदि जगह है।
6.आगरा
परिवार के साथ घूमने के लिए आगरा बहुत ही अच्छी जगह है। आगरा में घूमने के लिए ताजमहल, फतेहपुरी शिकरी और लाल किला जैसी जगह है। यहां आप अपने परिवार के साथ घूमने का भरपूर आनंद उठा सकते है।
Also read – Best holiday summer vacation trips सर्वोत्तम अवकाश ग्रीष्म अवकाश यात्राएँ
7.कश्मीर
गर्मियों के मौसम किसी ठंडे स्थल की तलाश में है तो निःसंदेह कश्मीर घूमने की योजना बना सकते हैं। भारत की शान कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर की वादियों में दूध जैसे सफेद बर्फ के पहाड़ देखने को मिलते है। इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध डल झील में नौका की सवारी का अलग ही आनंद है।
झील में तैरती नाव में बैठकर घूम सकते हैं और खरीदारी भी कर सकते हैं। कश्मीर अपने अपने सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है चारो ओर फैली प्राकृतिक सुंदरता मन को मोह लेती है। कश्मीर की वादियों में आप गर्मी शीतलता और सर्दी में गिरती बर्फ का लुफ्त उठा सकते हैं।
8.ऋषिकेश
उत्तराखंड राज्य में स्थित ऋषिकेश हिंदुओं का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। अनादिकाल से ही ऋषिकेश तपस्वियों, ऋषि मुनियों पसंदीदा तपोस्थली रहा है। गंगा नदी के साहिल में बसे ऋषिकेश में भारी संख्या श्रद्धालू तीर्थ यात्रा करने के लिए जाते है और पवित्र गंगा मईया में डुबकी लगा कर माता गंगा से अपने पापों से मुक्त होने की कामना करते है। योग नगरी नाम से लोकप्रिय ऋषिकेश अपने धार्मिक स्थलों के साथ साथ मनोरंजन और खेल कूद जैसे गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। यदि आप योग साधना और अध्यात्म की तलाश में किसी स्थान को खोज रहे हैं तो भारत में घूमने के लिए सबसे सही जगह में से एक है।
9.पांडिचेरी
पांडिचेरी या पुद्दुचेरी बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के पूर्व में स्थित भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। पांडिचेरी सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। पांडिचेरी 4 अलग अलग जिलों से मिलकर बना हुआ है। वह चार जिला है। माहे, यानम, कराईकल और पुद्दुचेरी। केन्द्र शासित प्रदेश पांडिचेरी का आधिकारिक नाम सितंबर 2006 में बदलकर पुद्दुचेरी रख दिया गया था। पुद्दुचेरी का मतलब होता है नया गांव ऋषि अगस्त्य मुनि की तपोस्थली के कारण धार्मिक दृष्टी से पांडिचेरी लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
10. दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही खरीदारी का अनुभव उठा सकते हैं। दिल्ली कई ऐतिहासिक इमारतों और पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। मुगल शासक द्वारा निर्मित दिल्ली में अनेकों स्मारक है।विश्व प्रसिद्ध ईमारत कुतुबमीनार दिल्ली की शान है जिसे देखने के लिए भारी तादाद में पर्यटकों का आवागमन होता रहता है। दिल्ली में घूमने के लिए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे स्थित है।
11.मुंबई
उत्तर भारत की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए आप मुंबई घूमने का प्लान कर सकते हैं. यहां का तापमान न ज्यादा गर्म होता है न ही ज्यादा सर्द. मॉर्डरेट मौसम के वजह से पर्यटकों को ये जगह बहुत पसंद आती है. मुंबई के आस पास आप हिल स्टेशन का मजा भी ले सकते हैं.
12..तवांग, अरूणाचल प्रदेश
तवांग पूर्वोत्तर में स्थित एक ऐसा हिल स्टेशन है जो सर्दियों में बर्फबारी के लिए मशहूर है गर्मी के मौसम में भी आप यहां घूमने जा सकते हैं. अगर आप बर्फबारी देखने के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है.
13.लद्दाख
बाइक प्रेमियों की सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह है लद्दाख. गर्मियों में यहां जाना राहत भरा रहता है. यहां पर आप तरह-तरह की चट्टानों का लुत्फ उठा सकते हैं. अलग-अलग तरह की झीलें और नुब्रा घाटी यहां की शान है.
14.माउंट आबू
माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है. अगर आप काम-काज से थक चुके हैं और शांति से समय बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है. नाक्की झील यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है.
15.तीर्थन घाटी, हिमाचल प्रदेश
प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं है. तीर्थन घाटी हिमालय नेशनल पार्क से 3 किलोमीटर की दूरी पर बसी है. ये जगह ट्राउट मछली के लिए लोकप्रिय है.
16.गुलमर्ग
भारत में सबसे लोकप्रिय और पसंद किया जाने वाला स्कीइंग गंतव्य गुलमर्ग (जिसका अर्थ है ‘फूलों का मैदानी’) श्रीनगर से 52 किमी दूर स्थित है। गुलमर्ग की यात्रा पर, यूसुफ शाह चक और जहाँगीर जैसे राजाओं का एक बार गर्मियों में घर, आप देख सकते हैं कि दुनिया कितनी खूबसूरत दिखती है! स्कीइंग और आइस-स्केटिंग के अलावा, आप दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची केबल कार की सवारी का मौका भी दे सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
2.सितंबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
ऐसे कई विकल्प हैं जिन पर कोई अपने परिवार के साथ भारत में सितंबर के महीने में घूमने पर विचार कर सकता है जैसे कि उत्तराखंड में नैनीताल, राजस्थान में नीमराणा, जम्मू और कश्मीर में लद्दाख और भी बहुत कुछ। ये स्थान परिवार के साथ घूमने के लिए अद्भुत स्थान हैं।
3.परिवारों के लिए सबसे अच्छा छुट्टियाँ बिताने का स्थान कौन सा है?
परिवारों के लिए कुछ बेहतरीन छुट्टियाँ बिताने के स्थान जयपुर, आगरा और एलेप्पी हैं।
गर्मियों के दौरान मनाली भारत की सबसे ठंडी जगह है।
निष्कर्ष
- Stambheshwar Mahadev Temple Mystery | The Shiva Temple That Disappears Under The Sea Twice Daily - June 7, 2026
- Kongthong Whistling Village Meghalaya | Unique Tribal Culture Where Names Are Musical Tunes - June 5, 2026
- Roopkund Skeleton Lake Mystery | Human Skeletons in Himalayan Lake, Myth vs Science Explained - June 4, 2026

.jpeg)
.jpg)
.jpg)