TRAVEL HERE ➤
LATEST POSTS LOADING...

Most Beautiful Places to Visit in Malaysia ( मलेशिया ) 2025

TRAVEL HERE   ➤
TLA
By Travel Life Angel Updated: May 13, 2026
f 𝕏 +

अगस्त – नवंबर मलेशिया घूमने का एक अनुकूल समय है क्योंकि यह देश के शुष्क मौसम के दौरान पड़ता है, जिससे न्यूनतम वर्षा के साथ सुहावना मौसम मिलता है। यह महीना मलेशिया के विविध परिदृश्यों, जीवंत शहरों से लेकर उष्णकटिबंधीय वर्षावनों तक, की खोज के लिए आदर्श परिस्थितियाँ प्रदान करता है। पर्यटक बाहरी गतिविधियों, सांस्कृतिक उत्सवों और प्राचीन समुद्र तटों का आनंद ले सकते हैं, जिससे अगस्त एक संपूर्ण और आनंददायक मलेशियाई अनुभव के लिए एक बेहतरीन समय बन जाता है।

Best Places To Visit In Malaysia

मलेशिया के बारे में

  • मलेशिया के गुनुंग मुलु राष्ट्रीय उद्यान (Gunung Mulu National Park) में स्थित सारावाक गुफा (Sarawak Cave) दुनिया की सबसे बड़ी गुफा कक्ष है। ऐसा कहा जाता है कि यह बोइंग 747 को आसानी से समायोजित कर सकता है।
  • कुआला कांगसर के जिला कार्यालय में 1877 में लगाए गए नौ पेड़ों में रबर का पेड़ (Rubber Tree) सबसे पुराना है। एक अंग्रेज एच एन रिडले ने इसे लंदन के केव गार्डन (Kew Gardens) से लाकर लगाया था।
  • कुआलालंपुर में स्थित पेट्रोनास टावर्स (Petronas Towers) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। ये जुड़वां इमारतें हैं 41 वें और 42 वें तल पर एक आकाश पुल (Sky Bridge) से जुड़ी हैं।
  • मलेशिया में सबसे अधिक जहरीले किंग कोबरा पाये जाते हैं। ये दुनिया के सबसे लंबे विषैले सांप हैं जिनकी लंबाई 5.7 मीटर तक है।
  • विश्व प्रसिद्ध जूता डिजाइनर जिमी चू (Jimmy Choo) का जन्म मलेशिया के पेनांग में हुआ था।
  • किनाबालु नेशनल पार्क में, आपको एक बहुत बुरा महकदार ( Bad Smelling Flower) फूल मिलेगा जिसे रफलेसिया अर्नोल्डी (Rafflesia Arnoldii) कहा जाता है।  यह दुर्गंधयुक्त फूल 3 फीट तक खिल सकता है और इसका वजन 11 किलोग्राम होता है।
मलेशिया जाने के लिए सबसे अच्छा समय

मलेशिया जाने के लिए सबसे अच्छा समय

यदि आप मलेशिया घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां घूमने के लिए सबसे अनुकूल समय होता है दिसंबर, जनवरी और फरवरी का। सर्दियों के मौसम में मलेशिया का तापमान वहां घूमने फिरने के लिए अच्छा माना जाता है।

See also  अगस्त सितंबर महीने में भारत में घूमने के लिए 11शानदार स्थान Amazing places to visit in India

Also read – मलेशिया कब जाए और घुमने का सही समय Most Beautiful Places to Visit in Malaysia

मलेशिया कैसे पहुंचे?

कुआलालंपुर पहुंचने के लिए आपको हवाई मार्ग से यात्रा तय करनी होगी। कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मलेशिया का मुख्य हवाई अड्डा है। आपको मलेशिया पहुंचने के लिए सबसे पहले  क्वालालंपुर हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा। भारत से मलेशिया पहुंचने के लिए बहुत सी एयरलाइंस अवेलेबल होती है।

कुआलालंपुर हवाई मार्ग द्वारा दुनिया के बाकी हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। भारत से क्वालालंपुर के लिए लगातार उड़ाने हैं। भारत से मलेशिया के बीच की दूरी लगभग 3000 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए आपको भारत के हर बड़े शहर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, भुवनेश्वर, दिल्ली से सीधे क्वालालंपुर के लिए फ्लाइट मिल जाएगी।

यदि आपको सस्ती फ्लाइट चाहिए तो भुवनेश्वर या फिर कोलकाता से कुआलालंपुर पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको 2 से 3 महीने पहले ही अपनी बुकिंग करानी होगी। यदि आप ऐसा करते हैं तो बुकिंग का खर्च लगभग ₹10,000 से ₹12000 तक का होगा।

Also read – Singapur best tourist places सिंगापुर सर्वोत्तम पर्यटन स्थल

मलेशिया कैसे घूमे?

मलेशिया घूमने के लिए कुआलालंपुर की सिटी ओपन सिटी बस से भी आप लोकल टूर कर सकते हैं, यहां पर आप प्राइवेट टैक्सी या फिर कैब करने के लिए ग्रेब एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन काफी सस्ता पड़ता है। यह ठीक वैसे ही है जैसे इंडिया में ओला।

मलेशिया
मलेशिया घूमने में खर्चा

मलेशिया घूमने के लिए दो लोगों का 3 दिन का खर्च लगभग ₹35500 तक होगा। यह एक मीडियम बजट है, बाकी आप अपने हिसाब से खर्च कर सकते हैं, यह खर्च इससे कम भी हो सकता है और अधिक भी। निर्भर करता है कि आप कहां रुकते हैं, क्या क्या खाते हैं और क्या आप किसी ऑफर या पैकेज के तहत यात्रा पर गए हैं।

See also  Dilhi 15 near best hill station दिल्ली 15 सबसे नजदीक हिल स्टेशन
मलेशिया में कहां रुकें

मलेशिया में आपको सस्ती और महंगी सभी कीमतों पर होटल में कमरे उपलब्ध हो जाएंगे। यहां विला समाधि (Villa Samadhi),मिंगल होटल, टिडो पेनांग होटल, होटल स्ट्रिप्स, विलेज हाउस, मजेस्टिक होटल, टेम्पल ट्री चॉर्मिंग रिसॉर्ट (Temple Tree Charming Resort) जैसे होटलों में आप रुक सकते हैं। चूंकि विदेशी होटलों में स्वीमिंग पूल, नाइट क्लब,पब सहित अन्य सुविधाएं भी होती हैं और इसके आधार पर प्रत्येक होटल में कमरों का किराया अलग अलग होता है इसलिए आपको अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार कमरा लेना चाहिए। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो मलेशिया में सस्ते दामों पर भी होटल में पर्यटकों (Tourist) को ठहरने के लिए कमरे उपलब्ध हैं।

मलेशिया में खाने के लिए प्रमुख स्थान और व्यंजन

पेनांग (Penang): इसे मलेशिया की खाद्य राजधानी माना जाता है। यहाँ स्ट्रीट फूड, विशेषकर ‘चार कोव तेओ’ और ‘असम लक्सा’ प्रसिद्ध हैं।

कुआलालंपुर (Kuala Lumpur):

See also  पुष्कर के दर्शनीय स्थल Best Places to visit in Pushkar
Anju Ratre

Leave a Comment