TRAVEL HERE ➤
LATEST POSTS LOADING...

Nahan is a best picnic spot नाहन एक बेहतरीन पिकनिक स्थल है

TRAVEL HERE   ➤
TLA
By Travel Life Angel Updated: May 13, 2026
f 𝕏 +

नाहन एक बेहतरीन पिकनिक स्थल है वीकेंड पर अक्सर लोग बाहर घूमने का प्लॉन करते हैं और छुट्टी में हिल स्टेशन पर जाना अच्छा विचार है। लेकिन समय का अभाव होने के कारण वे ऐसे हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, जहां आने व जाने में उन्हें अधिक समय खर्च ना करना पड़े। जिसके कारण वे हिल स्टेशन में घूमने का पूरा आनंद उठा सकें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दिल्ली के करीब आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे मे बता रहे हैं, जहां पर आप अपनी छुट्टी बिता सकते हैं

नाहन भी है एक अच्छी जगह (254 किमी

नाहन हिमाचल का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, यहां का मौसम हरी-भरी हरियाली और ऐतिहासिक जगह लोगों को किसी और ही जोन में ले जाती हैं। यहां आप रेणुका झील, सुकेती फॉसिल पार्क, जैतक किला, चूड़धार चोटी देख सकते हैं। ये जगह फोटोग्राफी, ट्रेकिंग और बोटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आप सितंबर से जून के बीच कभी भी जा सकते हैं

1.हब्बान वैली – हरे-भरे जंगलों के साथ गंदगी मुक्त ट्रेक के चलते नाहन का यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां घूमने का एक अलग ही मज़ा है। दूर-दूर तक शांति और पक्षियों की चहचाहट यक़ीनन आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होने वाला है। इस वैली में मौजूद प्राचीन मंदिर भी सैलानियों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। शिरगुल देवता मंदिर, पालु देवता मंदिर और टोकरो टिब्बा काली हब्बान वैली में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के घूमने के लिए बेहतरीन जगह हो सकती है।

Also read –  best hill station to visit in summer गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छा हिल स्टेशन

See also  कम बजट में घूमने के लिहाज से ये रही भारत की 20 सबसे सस्ती जगहें

2.मिनी चिड़ियाघर – हब्बान वैली, रेणुका झील और गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के अलावा आप नाहन में मौजूद मिनी चिड़ियाघर भी घूमने के जा सकते हैं। अगर आप बच्चों के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं, तो उनको यह जगह बेहद पसंद आने वाली है। इस चिड़ियाघर में काला हिरण, भालू आदि जानवरों के साथ पक्षियां मौजूद हैं। इसके अलावा बच्चों के साथ घूमने के लिए यहां सुकेती फोस्सिल पार्क भी बेहद फेमस जगह है।

3.नाहन में त्रिलोकीनाथ गुफा मंदिर – भगवान शिव को समर्पित मंदिर एक प्राकृतिक गुफा के अंदर स्थित है और नाहन में घूमने के लिए ऑफबीट स्थानों में से एक है। मंदिर की संरचना देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है। त्रिलोकीनाथ गुफा मंदिर सबसे अधिक देखे जाने वाले नाहन पर्यटन स्थलों में से एक है।

4.नाहन में धौला कुआं  – धौला कुआं नाहन के कई पर्यटक आकर्षणों में से एक है जिसे आपको इस खूबसूरत जगह की यात्रा के दौरान जरूर देखना चाहिए। यह जगह आम के पेड़ों और खट्टे फलों की बड़ी संख्या में बागों से भरी हुई है। इस स्थान पर एक कारखाना भी है जो जूस के साथ जैम, अचार और डिब्बाबंद फल का उत्पादन करता है। थोड़ा आगे और आप कस्तान देवी मंदिर में देख पाएंगे। मंदिर राजा जगत सिंह की जीत का प्रतिनिधित्व करता है।

Also read – बेहतरी और रोचक पिकनिक प्वाइंट के नाम Better and interesting picnic point names

5.नाहन में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान – नाहन में आप कई सारी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा एक आकर्षक शहर नाहन शांत सुंदरता और सुखद मौसम प्रदान करता है। हरे-भरे दृश्यों से घिरा और ऐतिहासिक वास्तुकला से सुसज्जित, नाहन शहर बेहद शांत है। आप यहां कई सारी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जैसे कि रेणुका झील, जैतक किला और चूड़धार चोटी। यहां आप फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और बोटिंग कर सकते हैं।

 

See also  Best places to visit in Asia: TOP 11 destinations for travel

नाहन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय क्या है

नाहन ट्रेकिंग के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है और यह आज भी व्यावसायिकता से अप्रभावित है, नाहन की यात्रा आप वर्ष कभी भी कर सकते हैं। यहाँ गर्मियां गर्म और सुखद होती हैं जबकि सर्दियाँ ठंडी होती हैं लेकिन हर मौसम स्थान की वास्तविक सुंदरता में एक अलग पहलू जोड़ता है। शरद ऋतु और वसंत के दौरान यहां का मौसम बहुत सुखद होता है, साथ ही ट्रेकिंग और शहर को एक्स्प्लोर करने गतिविधियों के लिए सबसे पसंदीदा मौसम हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मौसम के अनुसार उपयुक्त कपड़ों को अपने साथ आने की सलाह दी जाती है क्योंकि पीक सीजन में बेहद गर्मी मिल सकती है।

Ask questions

1.हिल स्टेशन घूमने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है?

गर्मियों का मौसम पहाड़ों पर घूमने के लिए सबसे सही समय होता है। क्योंकि, हर साल जून-जुलाई के महीने में लोग गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लेते हैं। इन दो महीनों में ज्यादातर लोग घूमने निकल पड़ते हैं और अपनी परिवार के साथ समय बिताते हैं।

2.नाहन क्यों प्रसिद्ध है?

932 मीटर की ऊँचाई पर स्थित नाहन का उपयोग रेणुका झील , पांवटा साहिब , त्रिलोकपुर और सुकेती जीवाश्म पार्क जैसे आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा के लिए आधार के रूप में किया जाता है। यह एक मानव निर्मित झील से सिंचित है और इसमें कई मंदिर और उद्यान हैं। नाहन को कोलकाता के बाद भारत में दूसरा नगर निगम आयोजित करने का ताज मिला है।

नाहन कैसे पहुंचे 

हवाईजहाज से: नाहन का पास का हवाई अड्डा चंडीगढ़ हवाई अड्डा (82 किमी दूर) है। आपको नाहन तक ले जाने के लिए इस हवाई अड्डे से बसें और कैब आसानी से मिल जाएंगी।

See also  विश्वकर्मा पूजा का इतिहास और विश्वकर्मा से जुड़े रोचक तथ्य 2025

रेल द्वारा: नाहन के पास का रेलवे स्टेशन अंबाला (69 किमी दूर) और चंडीगढ़ (79 किमी दूर) हैं। यहां से नाहन पहुंचने के लिए बस या टैक्सी किराए पर ली जा सकती हैं।

सड़क द्वारा: पहाड़ी शहर को दिल्ली, शिमला, हरिद्वार और मनाली से जोड़ने वाली लगातार बसों के साथ नाहन भारत के प्रमुख शहरों से अच्छे से जुड़ा हुआ है। इन डेस्टिनेशन से नाहन के लिए टैक्सी भी आसानी से उपलब्ध हैं।

Anju Ratre

Leave a Comment